{"_id":"68f00575c36844972003d9bc","slug":"dm-honored-the-true-guardians-of-democracy-kanpur-news-c-12-1-knp1001-1299069-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लोकतंत्र के सच्चे प्रहरियों का डीएम ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लोकतंत्र के सच्चे प्रहरियों का डीएम ने किया सम्मान
विज्ञापन
कानपुर। न्यूज पेपर वेंडर्स डे के अवसर पर बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाचार पत्र वितरकों को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अख़बार पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरक लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने वाले सच्चे प्रहरी हैं। हर सुबह घर-घर समाचार पहुंचाकर वह समाज को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करते हैं।
डीएम ने जयप्रकाश त्रिवेदी, राजकुमार पांडेय, पारसनाथ, सर्वेश तिवारी, रमेश गुप्ता, सचिन कुमार और वीरेंद्र मिश्रा सहित वरिष्ठ हॉकर्स को अंगवस्त्र, मिठाई, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। लाटूश रोड निवासी राम लखन मिश्रा 50 वर्षों और डिप्टीपुरवा के रमेश गुप्ता पिछले 35 वर्षों से हॉकर की भूमिका निभा रहे हैं। समाचार पत्र वितरक संजय मिश्रा के अनुसार वर्तमान में कानपुर नगर में 1550 से अधिक समाचार पत्र वितरक कार्यरत हैं। अपने प्रारंभिक जीवन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी अख़बार बांटने का कार्य कर चुके हैं। फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के सर्कुलेशन विभाग में काम किया था और समाचार पत्र वितरण से सीधे तौर पर जुड़े रहे। यह इस पेशे की गरिमा और महत्व को दर्शाता है। (ब्यूरो)
-- -
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
कानपुर। समाचार पत्र विक्रेता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मोर्चा ने सभी पत्र संस्थाओं से अपील की है कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस (15 अक्तूबर) को वितरक दिवस घोषित किया जाए। इस दौरान समाचार पत्र विक्रेता सभा के अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, समाचार पत्र विक्रेता सहित मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संयोजक रमेश बाजपेई, भारत मिश्रा, राजेश शुक्ला, बुला यादव, कल्लू भैया, पंडित हरि नारायण दीक्षित अनिल बाजपेई, दुर्गा द्विवेदी, धनंजय-सुंदर निषाद, श्याम राठौर, विजय अवस्थी, विकास, मोहन आदि लोग उपस्थित रहे। (ब्यूरो)