फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM CMO Dispute Dr Nemi left after 30 hours said relief will be given only by the court Dr Udaynath on chair

DM-CMO Dispute: 30 घंटे बाद डॉ. नेमी हटे, बोले- फिर कोर्ट से ही मिलेगी राहत, सीएमओ की कुर्सी पर डॉ. उदयनाथ

Fri, 11 Jul 2025 07:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 07:06 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. नेमी ने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि आपके मामले में हाईकोर्ट का स्थगनादेश है, लेकिन शासन का पत्र नहीं है। पहले वह पत्र लेकर आएं।

विज्ञापन
DM CMO Dispute Dr Nemi left after 30 hours said relief will be given only by the court Dr Udaynath on chair
पूर्व सीएमओ डॉक्टर हरि दत्त नेमी कार्य भार संभालते - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 30 घंटे 20 मिनट के बाद डॉ. हरिदत्त नेमी सीएमओ नगर की कुर्सी से हटे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार शाम 4 बजकर 20 मिनट पर डॉ. उदयनाथ को सीएमओ की कुर्सी पर बिठा दिया। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप हो गया।

विज्ञापन

डॉ. उदयनाथ के सीएमओ चैंबर में बैठने के बाद कार्यालय में बनी ऊहापोह की स्थिति पर विराम लग गया। ऑफिस छोड़ने के बाद डॉ. नेमी ने फिर कोर्ट जाने के संकेत दिए। कहा कि उनके निलंबन और संबद्धता पर हाईकोर्ट का स्टे है। अब फिर कोर्ट से ही रिलीफ मिलेगी।

विज्ञापन

DM CMO Dispute Dr Nemi left after 30 hours said relief will be given only by the court Dr Udaynath on chair
अपनी कुर्सी पर बैठे सीएमओ डॉक्टर उदयनाथ - फोटो : amar ujala

कार्यालय डॉ. नेमी और डॉ. उदयनाथ के बीच में बंट गया
हाईकोर्ट से निलंबन स्थगनादेश मिलने के बाद डॉ. हरिदत्त नेमी बुधवार सुबह 9.30 बजे सीएमओ के चैंबर में आकर बैठ गए थे। उसके बाद से सीएमओ कार्यालय डॉ. नेमी और डॉ. उदयनाथ के बीच में बंट गया। गुरुवार को चैंबर के बाहर नेम प्लेट डॉ. नेमी की लगी थी और अंदर सूची में डॉ. उदयनाथ का नाम रहा।

DM CMO Dispute Dr Nemi left after 30 hours said relief will be given only by the court Dr Udaynath on chair
पूर्व सीएओ डॉक्टर हरिदत्त नेमी का बोर्ड लगाते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

डॉ. नेमी ने लोगों से मुलाकात की
डॉ. नेमी ने सीएमओ की कुर्सी पर बैठ फाइलों पर दस्तखत किए। सीएमओ का सरकारी वाहन डॉ. उदयनाथ के पास रहा और वह स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान सीएमओ डॉ. नेमी ने लोगों से मुलाकात की। साथ ही हाजिरी रजिस्टर पर दस्तखत करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

DM CMO Dispute Dr Nemi left after 30 hours said relief will be given only by the court Dr Udaynath on chair
पूर्व सीएमओ को नहीं मिला वाहन - फोटो : amar ujala

मीडियाकर्मियों को बाहर कर दिया गया
यह स्थिति शाम चार बजे तक रही। इसके बाद एडीएम सिटी, एसीपी और पुलिस के साथ सीएमओ डॉ. उदयनाथ कार्यालय आए। सीएमओ कार्यालय गेट के चैनल को बंद करके मीडियाकर्मियों को बाहर कर दिया गया। आधे घंटे के बाद डॉ. नेमी ऑफिस से बाहर आए।

DM CMO Dispute Dr Nemi left after 30 hours said relief will be given only by the court Dr Udaynath on chair
डॉ. हरिदत्त नेमी - फोटो : amar ujala

कोर्ट से ही राहत मिलेगी
उन्होंने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि आपके मामले में हाईकोर्ट का स्थगनादेश है, लेकिन शासन का पत्र नहीं है। पहले वह पत्र लेकर आएं। इसके बाद डॉ. नेमी अपने सरकारी आवास आ गए। बाद में उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के स्थगनादेश के बाद वह और डॉ. उदयनाथ पुरानी स्थिति में आ गए हैं। इस मामले में कोर्ट से ही राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed