फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM CMO Dispute DM left for Lucknow Congressmen said allegations should be investigated CMO can be removed

DM-CMO Dispute: जिलाधिकारी सुबह ही चले गए लखनऊ, कांग्रेसियों ने कहा- आरोपों की हो जांच, हटाए जा सकते हैं सीएमओ

Wed, 18 Jun 2025 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Jun 2025 10:03 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के डीएम जेपी सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच विवाद शासन स्तर तक पहुंच गया है। मामले में शीघ्र समाधान ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि शीघ्र ही सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी हटाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
DM CMO Dispute DM left for Lucknow Congressmen said allegations should be investigated CMO can be removed
जितेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. सीएमओ हरिदत्त नेमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डीएम-सीएमओ विवाद अब पांच कालिदास मार्ग यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। हालांकि सीएम के मंगलवार को राजधानी से बाहर होने की वजह से मामले का हल उनके आने के बाद ही पता चलेगा। इधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले में तंज कसा है। एक कार्यक्रम के दाैरान अखिलेश ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर अलग अंदाज में टिप्पणी की।

विज्ञापन

कहा कि पहले इंजन लड़ते थे, अब डिब्बे भी लड़ने लगे हैं। उनका यह बयान भी खूब वायरल हो रहा है। इस बीच मंगलवार सुबह ही जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह शहर से बाहर चले गए। चर्चा है कि वह लखनऊ गए हैं, लेकिन पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है। माना जा रहा है कि वह इस मामले में प्रमुख सचिव के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

विज्ञापन

कार्यों में लापरवाही के लिए हटाने की संस्तुति
उधर, सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी भी आज ड्यूटी पर नहीं गए। बताया गया कि उन्होंने आज के लिए छुट्टी ले रखी है। सीएमओ का कहना है कि उन्हें अनावश्यक रूप से फंसाया जा रहा है। हालांकि डीएम ने उनके खिलाफ कार्यों में लापरवाही के लिए प्रमुख सचिव से उन्हें हटाने की संस्तुति की है। इस मामले को लेकर कुछ और जनप्रतिनिधि पत्र लिखकर धमाका करने की कोशिश में थे, लेकिन उनके संगठन ने उन्हें ऐसा करने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन

भाजपा संगठन ने मामले में साध रखी है चुप्पी
इधर, दूसरे दिन भी सोशल मीडिया से लेकर सरकारी विभागों के कार्यालयों में सिर्फ इसी मामले की चर्चा रही। जिन जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का पक्ष लेते हुए पत्र लिखा था, वे दूसरे दिन ऊपर से तो शांत दिखे, लेकिन उनके पत्र के मुताबिक शासन का फैसला आए, इसके लिए कोशिश भी करते रहे। इससे अलग भाजपा संगठन ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। संगठन के लोगों का कहना है कि इसमें उनका पड़ना ठीक नहीं है। शहर के कुछ और प्रमुख लोग बिना आगे आए इस मसले में कमर कसे हुए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने ज्ञापन देकर कहा- आरोपों की हो जांच
कांग्रेस ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम और सीएमओ के बीच जारी रस्साकसी की जांच की मांग संबंधी ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि अधिकारियों के बीच झगड़े से चिकित्सा विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाले का संकेत मिल रहा है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व बार एसोसिएशन नरेश त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, इखलाक अहमद डेविड आदि मौजूद रहे।

शासन में पहुंचा विवाद, हटाए जा सकते हैं सीएमओ
कानपुर के डीएम जेपी सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच विवाद शासन स्तर तक पहुंच गया है। मामले में शीघ्र समाधान ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि शीघ्र ही सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी हटाए जा सकते हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जिस ऑडियो पर डीएम को आपत्ति है, उसकी जांच भी कराए जाने पर विचार चल रहा है। अगर यह सीएमओ की आवाज निकली तो नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed