फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM checked booths in special campaign, gave instructions

Kanpur News: डीएम ने विशेष अभियान में जांचे बूथ, दिए निर्देश

Mon, 04 Dec 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
DM checked booths in special campaign, gave instructions
कानपुर देहात। डीएम आलोक सिंह ने रविवार को विशेष अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। यहां उन्होंने 1 जनवरी 2024 को 18 साल के हो रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि मृतकों का सत्यापन कर सूची ने नाम काटने की प्रक्रिया की जाए।
विज्ञापन

सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान रविवार को चला। अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर गोगूमऊ 235, 236, उच्च प्राथमिक विद्यालय रनियां 206, 208, 209, 210 व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनेर 345, 346,347, 348, प्राथमिक विद्यालय जिठरौली 396 का डीएम आलोक सिंह ने निरीक्षण किया। अभियान को पूरी पारदर्शिता से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई बीएलओ लापरवाही न करे। तहसीलदार अकबरपुर रणविजय सिंह को निर्देशित किया कि लेखपाल व अन्य कर्मचारियों के जरिए प्रचार प्रसार कराया जाए। सभी सुपरवाइजर मतदेय स्थलों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण करें। पुनरीक्षण अभियान की प्रगति हर दिन दी जाए।
विज्ञापन

----
वोटर महा अभियान में किया जागरूक
रूरा। बनीपारा में वोटर चेतना महा अभियान में 18 वर्ष वाले युवाओं व युवतियों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के प्रति जागरूक किया गया।
पूर्व प्रमुख भाजपा नेता सतेंद्र भदौरिया ने युवाओं से कहा कि वोटर चेतना अभियान में स्कूल-कालेजों में युवाओं को जागरूक करना है। यहां अनुज सविता, हिमांशु, अखिलेश अग्निहोत्री, सतेंद्र पाठक, राजेश शुक्ला,अनुभव द्विवेदी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed