फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM and SP removed in Kannauj ruckus, two sub-inspectors including in-charge inspector suspended

UP News: कन्नौज बवाल में चार आरोपी भेजे गए जेल, आईजी और कमिश्रर ने की बैठक, अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Mon, 18 Jul 2022 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 03:49 PM IST
सार

तालग्राम थाना इलाके में दो पक्षों में हिंसा और बवाल हो गया। इस मामले में चार और लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। रविवार रात भी 13 लोगों को जेल भेजा गया है। इससे पहले डीएम और एसपी को हटा दिया गया है। साथ ही, प्रभारी निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
DM and SP removed in Kannauj ruckus, two sub-inspectors including in-charge inspector suspended
पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में शनिवार को तालग्राम में हुए बवाल के बाद शासन ने डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया है। उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है। शासन ने कन्नौज का नया जिलाधिकार शुभ्रांत कुमार शुक्ला को बनाया है, जो वर्तमान में चित्रकूट के जिलाधिकारी थे।वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अफसर अनुपम  को कन्नौज का नया एसपी बनाया है।

विज्ञापन

इसके अलावा तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यहां जीतेंद्र सिंह को नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तालग्राम थाने के दो उपनिरीक्षक विनय कुमार और राम प्रकाश भी निलंबित किए गए हैं। बता दें कि तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद और फिर कस्बे के मोहल्ला टिकुरियान में बिगड़े हालात के बाद इलाके के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी पर कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर और आईजी प्रशांत कुमार भी तालग्राम पहुंचे। उन्होंने थाने में डीएम और एसपी से पूरी घटना की जानकारी ली। आईजी ने आगजनी करने वाले लोगों को चिन्ह्ति कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं। रसूलाबाद में हुई घटना के बाद पूरा प्रकरण सांप्रदायिक हो गया। अराजकतत्वों ने दोनों धर्म के लोगों के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया, तो कई दुकानों में भी आग लगा दी।

विज्ञापन

इसको देखते हुए डीएम और एसपी के आदेश पर कस्बे और इसके आसपास स्थित सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीएसी, फायर टेंडर, वज्र वाहन भी तालग्राम में ही हैं। डीएम और एसपी ने कलकत्तापुरवा जाकर ग्रामीणों को समझाया और अराजकता करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां के ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिसने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

बिना लाइसेंस बूचडखाना चलने की शिकायत
कुछ स्थानीय लोगों ने डीएम और एसपी से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि रसूलाबाद के पास एक अवैध बूचड़खाना लंबे समय से संचालित हो रहा है। आरोप है कि थाने के अधिकांश जिम्मेदार इसके बारे जानते है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। 

बाजार बंद, कस्बे में सन्नाटा 
माहौल बिगड़ने पर डीएम और एसपी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। डीएम राकेश मिश्र आगे-आगे हाथ में पुलिस की लाठी लेकर चलते नजर आए, तो फिर मातहतों ने सख्त रुख दिखाया। इसके बाद स्थिति शांत हुई। हालात को देखते हुए अधिकांश लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। बंद दुकानों के कारण पूरे कस्बे में सन्नाटा नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल ही तैनात दिखा।

13 का कराया मेडिकल, भेजे गए जेल
हिरासत में लिए गए 22 लोगों में से पुलिस ने 13 लोगों को रविवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम मेडिकल के लिए भेजा। एसडीएम अशोक कुमार और पुलिस इन 13 लोगों को लेकर सीएचसी पहुंची। सीएचसी में डॉ. मोनिस अंसारी ने मेडिकल किया। कलकत्तापुरवा निवासी उमेश कुमार, बृजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, पंकज, आशाराम और रवि, आसमपुर पट्टी सलेमपुर निवासी शानू पटेल और किस्तियापुर निवासी राजन पटेल को पुलिस ने बलवा आगजनी और तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रसूलाबाद निवासी निहाल, आशिक, इलियास, अकबर,  इटावा गादीपुर निवासी रहीम को धार्मिक स्थल पर मवेशियों के अवशेष फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

धार्मिक उन्माद फैलाने में चार और भेजे गए जेल
तालग्राम थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुए बवाल में चार और लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। रविवार रात भी 13 लोगों को जेल भेजा गया है। सोमवार को जेल भेजे गए शाहरुख और चांद निवासी मोहल्ला टीला तालग्राम और रियाज व मेहफूज निवासी रसूलाबाद थाना तालग्राम को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में जेल भेजा गया है। कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से पांच लोग निर्दाेष और नाबालिग पाए गए। बाकी 17 लोगों को जेल भेज दिया गया। सोमवार को भी तालग्राम क्षेत्र में सतर्कता बरती गई। मंडलायुक्त राजशेखर और आईजी प्रशांत कुमार ने तालग्राम थाने में क्षेत्र के धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील अफसरों ने की। साथ ही अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed