फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM , ADM , SDM probe

डीएम, एडीएम, एसडीएम सदर के खिलाफ जांच

Wed, 01 Apr 2015 03:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 03:10 AM IST
विज्ञापन
DM , ADM , SDM probe
हंसपुर नौबस्ता की पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक के एक मामले की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम डॉ. रोशन जैकब, एडीएम और एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच कानपुर मंडल के मंडलायुक्त मो. इफ्तेखारुद्दीन को दी गई है।
विज्ञापन


जांच तीन महीने के अंदर पूरी करके हाईकोर्ट को देनी है। मामले की अगली सुनवाई छह जुलाई को होनी है। हंसपुर नौबस्ता की आराजी संख्या 301/1 की पांच बीघा जमीन रामचंद्र चौरसिया के नाम दर्ज है। इसकी पॉवर आफ अटार्नी रामचंद्र के बेटे मेहेरदीप चौरसिया के नाम है।
विज्ञापन


मेहेरदीप ने इसी जमीन का मालिकाना हक मांगा। इस पर आपत्ति करते हुए सदर तहसील और जिले के अधिकारियों ने पुराने रिकार्ड में बदलाव करा दिया। पुराने रिकार्ड में राम स्वरूप का नाम दर्ज करा दिया, जो कि दबंग बताए जाते हैं। इसको लेकर ही मेहेरदीप हाईकोर्ट चले गए। पुराने और नए रिकार्ड को आधार बनाकर याचिका दाखिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मेहेरदीप के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मालिकाना हक देने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद याची ने हाईकोर्ट में ही अवमानना याचिका दाखिल कर दी। इसमें डीएम, एडीएम, एसडीएम और एक लेखपाल को पक्षकार बनाया गया है।

इस पर जस्टिस राजेश दयाल खरे ने 26 मार्च को सुनवाई की। हाईकोर्ट ने कहा कि हलफनामे के साथ दाखिल राजस्व अभिलेख और प्रमाणित दस्तावेज एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। यह मामला गंभीर है। इसकी जांच करके रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में हाईकोर्ट के समक्ष पेश की जाए।


जांच कानपुर मंडल के मंडलायुक्त या फिर उनके द्वारा नामित सक्षम अधिकारी को करनी है। हाईकोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति दो सप्ताह के अंदर हाईकोर्ट को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed