{"_id":"5815b1484f1c1b1f66bc2044","slug":"diwali-safety-of-border-soldiers-and-wish-to-salute-martyrs-burned-lamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर डटे सैनिकों की सुरक्षा की कामना और शहीदों को नमन कर दीप जलाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर डटे सैनिकों की सुरक्षा की कामना और शहीदों को नमन कर दीप जलाये
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 30 Oct 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर सैनिकों की सुरक्षा की कामना के लिए दीप जलाए गए
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर सरहद पर डटे सैनिकों की सुरक्षा की कामना और शहीदों को नमन कर कानपुर में दीप जलाये गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सामाजिक सद्भावना के लिए ‘आओ सब मिलकर दीप जलायें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। काली मठिया शास्त्री नगर में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के मानने वालों ने मिलकर दीपावली के दीप जलाकर सामाजिक सद्भाव का अनूठा संदेश दिया। तिरंगे घड़ों पर आकर्षक ढंग से दीप सजाये गए थे। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान डॉ. शैलन्द्र दीक्षित, उमाशंकर दीक्षित, रविन्द्र तिवारी, जोजफ, जुगुल किशोर गुप्ता आदि मौजूद थे।
देखें वीडियो-
विज्ञापन
देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन