फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District's promising students won 20 medals in Taekwondo competition

Kanpur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के होनहारों ने जीते 20 पदक

Wed, 17 Jul 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
District's promising students won 20 medals in Taekwondo competition
इटावा। लखनऊ में नौ से 14 जुलाई के मध्य राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीनियर श्रेणी में पांच स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं फ्रेशर वर्ग ने भी दो स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

इटावा ताइक्वांडो संघ के सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि सीनियर वर्ग में चयन स्पर्धा के तहत जिले से खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग की 11 स्पर्धाओं में मेडल जीते हैं। जिसमें पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश चयन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें प्रियदर्शन शाक्य ने (सब जूनियर वर्ग, अंडर 27 किलोग्राम भार वर्ग), आराध्या सिंह (जूनियर वर्ग अंडर 68 किलोग्राम भार वर्ग), शौर्य सिंह (जूनियर वर्ग, इंडिविजुअल पूमसे), शौर्य सिंह और आराध्या सिंह (जूनियर वर्ग, पेयर पूमसे) तथा आयुष सिंह और तृषा सिंह (कैडेट वर्ग पेयर पूमसे) शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं स्पर्धा की तीन श्रेणियों में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सोनाक्षी (सब जूनियर, इंडिविजुअल पूमसे), आयुष सिंह, रुद्र प्रताप और अदम्य अनुराग (कैडेट वर्ग टीम पूमसे) और आराध्या सिंह (जूनियर वर्ग, इंडिविजुअल पूमसे) रहे। वहीं प्रियदर्शन और सोनाक्षी (सब जूनियर वर्ग, पेयर पूमसे), सौरभ चंद्र (अंडर सीनियर वर्ग, 80 किलोग्राम भार वर्ग) व सिद्धी त्रिपाठी (सब जूनियर वर्ग अंडर 22 किलोग्राम भार वर्ग) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही रुद्र प्रताप ने कैडेट वर्ग अंडर 148 सेंटीमीटर में सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही फ्रेशर श्रेणी में ओम शर्मा और प्रशांत कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिराज, अंशुल, हर्षित भदौरिया, रजत पदक, कौस्तुभ दीक्षित, कौस्तुभ चौहान, सानिध्य कटियार और सम्राट ने कांस्य पदक जीता। संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रत्युष तिवारी ने कहा कि इस बार की पदक तालिका में पिछली बार से बढ़ोतरी हुई है, जो कि सराहनीय है। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

खिलाड़ियों का नेतृत्व कोच नबीला और श्यामजी सक्सेना ने किया। मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता, संरक्षक एडीएसओ देवेंद्र पाल, समन्वयक सौरभ दुबे, दीपक पाल ने प्रसन्नता जाहिर कर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed