{"_id":"6a98884d7ddd8ffb940197ab","slug":"district-reaches-70th-position-in-igrs-ranking-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1638447-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में 70वें पायदान पर पहुंचा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में 70वें पायदान पर पहुंचा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में कानपुर की स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ गई है। सितंबर की रैंकिंग में जिला 68वें स्थान से खिसककर 70वें स्थान पर पहुंच गया। 140 में से 113 अंक मिले हैं। सीएम कार्यालय से 8429 शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लिया गया जिसमें 4510 लोग असंतुष्ट मिले, जबकि 3919 लोग संतुष्ट रहे।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की लगातार फटकार और नोटिस के बावजूद आईजीआरएस रैंकिंग सुधर नहीं रही है। एक माह में जिले में औसत 18 हजार से अधिक शिकायतें आईं। सीएम कार्यालय ने 8429 शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया, जिसमें केवल 46.49 फीसदी ने निस्तारण को संतोषजनक माना। वहीं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सिर्फ 5981 शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया। 2448 लोगों से संपर्क किए बिना ही शिकायत निस्तारित कर दी गई। महीने के अंत में 284 शिकायतें डिफॉल्ट श्रेणी में बनी रहीं। एडीएम सिटी आलोक गुप्ता ने बताया कि रैंकिंग गिरी है। दोषी विभागों का रिव्यू कराया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।