फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Panchayat President Election Kanpur Dehat

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: कानपुर देहात में प्रत्याशी को बिना मैदान में उतारे जीत का दावा कर रही भाजपा

Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
सार

भाजपा ने अंदरूनी विवाद के चलते यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। भाजपा जब जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर प्रत्याशियों का चयन कर रही थी, उसी दौरान अकबरपुर से पार्टी के सांसद ने निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीती नीरज रानी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
District Panchayat President Election Kanpur Dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में अपने प्रत्याशियों को हर हाल में जिताने में जुटी भाजपा कानपुर देहात में बिना मैदान में उतरे दबी जुबान यह सीट भी अपने खाते में आने का दावा ठोक रही है। यहां सपा के सामने भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के भाई राजेंद्र सिंह की पत्नी नीरज रानी स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्टी ने अंदरूनी विवाद के चलते यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। भाजपा जब जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर प्रत्याशियों का चयन कर रही थी, उसी दौरान अकबरपुर से पार्टी के सांसद ने निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीती नीरज रानी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


साथ ही अपने पक्ष में 26 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन होने का खुलेआम एलान भी किया था। सूत्रों के मुताबिक, इसके खिलाफ कानपुर देहात के विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विधायकों और सांसदों ने एक चिट्ठी पार्टी कोर कमेटी को भेजी। इसके बाद से पार्टी के अंदर खींचतान शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस चिट्ठी में जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत चुनाव में सदस्यों की उम्मीदवारों को लेकर की गई गड़बड़ी पर सवाल उठाया था। इसके मद्देनजर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी देहात में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इस फैसले पर प्रदेश के साथ पार्टी की राष्ट्रीय इकाई ने भी मुहर लगा दी। अब यह देखना है कि नीरज रानी यदि अध्यक्ष निर्वाचित होती हैं तो भाजपा इसे अपने खाते में गिनाएगी या नहीं।


अभी मेरा पूरा फोकस कानपुर महानगर के चुनाव को लेकर है। इसलिए कानपुर देहात जनपद का अंदाजा नहीं है। आगे जैसा भी होगा देखा जाएगा।- विजय बहादुर पाठक, प्रभारी, पंचायत चुनाव भाजपा

कानपुर देहात में जिपं सदस्यों की स्थिति
सपा           13
बसपा         05
भाजपा        04
अन्य            10
नोट : बहुमत के लिए कुल 32 में से 17 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed