फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Panchayat President Election: BJP won 13 seats out of 14 in Kanpur-Bundelkhand region

जिपं अध्यक्ष चुनाव: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 14 में 13 सीटें भाजपा के खाते में, इटावा में सपा प्रत्याशी ने मारी बाजी

Sat, 03 Jul 2021 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jul 2021 06:41 PM IST
सार

चुनाव परिणाम आने के बाद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की तरफ से प्रदेश को भेजी गई सूची में नीरज रानी को भी भाजपा का बताया है। इटावा छोड़कर बाकी सभी सीटों पर जीत से भाजपा काफी उत्साहित है।

विज्ञापन
District Panchayat President Election: BJP won 13 seats out of 14 in Kanpur-Bundelkhand region
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुल 14 में 13 सीटों पर जीत हासिल की है। क्षेत्र की अकेली एक इटावा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। कानपुर देहात सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले की वधू नीरज रानी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम आने के बाद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की तरफ से प्रदेश को भेजी गई सूची में नीरज रानी को भी भाजपा का बताया है। इटावा छोड़कर बाकी सभी सीटों पर जीत से भाजपा काफी उत्साहित है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से जीत का जश्न मनाना शुरू किया है, उससे साफ है कि भाजपा इसे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अच्छा संकेत मान रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र की इन 13 सीटों में पार्टी चार सीटों (बांदा, चित्रकूट, ललितपुर और झांसी) पर पहले ही निर्विरोध हो चुकी थी। इससे पहले के कार्यकाल में भाजपा सिर्फ एक जिले फतेहपुर में अपना अध्यक्ष बनवा पाई थी। एक से सीधे 13 स्थानों पर जीत के पीछे भाजपा की रणनीति के साथ-साथ लोग इसे सत्ता की भी रणनीति बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के ठीक दो दिन पहले तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने हर जिले में जाकर संगठन की बैठक के साथ ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को अपनी ओर खींचने की जो रणनीति बनाई थी, वह सफल हो गई।

इन जिलों में भाजपा को मिली जीत
कानपुर नगर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, औरैया, फतेहपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed