फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District-level innovation exhibition provides a platform, bringing grassroots innovators into the spotlight.

Kanpur News: जिलास्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में मिला मंच तो चमके जमीनी स्तर के नवप्रवर्तक

Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
District-level innovation exhibition provides a platform, bringing grassroots innovators into the spotlight.
कानपुर। चंदन-चिरौंजी से तैयार लेप, कई सुगंधों में तैयार धूप, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के गुग्गल-लोबान का स्टॉल लगाए जय बाबा ग्रामोद्योग संस्थान नौबस्ता से आए संजय आनंद द्विवेदी हों या डेकोरेटिव पौधों का स्टॉल लगाए दादानगर की शालिनी गुप्ता या फिर आईआईटी के रोजी शिक्षा केंद्र की ओर से लगा साइंस का स्टॉल सभी ने अपने काम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मौका था राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से जिलास्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशानुसार नवप्रवर्तन जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा था। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों की पहचान कर उन्हें नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों को देखा और प्रतिभागियों से संवाद कर उनके नवाचारों की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक विकसित भारत थीम पर आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के तीन वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल ने स्टालों के निरीक्षण और मूल्यांकन के आधार पर कुल आठ पुरस्कारों की घोषणा की। इसके बाद अनीता पाल, हेमंत तिवारी, गौरी तिवारी, योगेश कुमार झा, रश्मि सिंह, प्रियंका मिश्रा, संजय आनंद द्विवेदी और शालिनी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने किया। उन्होंने चयनित नवप्रवर्तकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन शिल्पी यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज की प्रधानाचार्य मंगलम गुप्ता ने किया। मौके पर जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक किरण प्रजापति, सह-समन्वयक संगीता सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी, प्रधानाचार्य संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed