फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute with wife over drinking alcohol, young man commits suicide

Kanpur: शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने बहन की शादी के एक दिन पहले मौत को गले लगाया

Mon, 11 Mar 2024 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2024 01:21 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Dispute with wife over drinking alcohol, young man commits suicide
युवक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और हर ओर खुशी का माहौल था वहां भाई के फांसी लगाने के कदम से मातम छा गया। हंसता-गाता परिवार दहाड़ मारकर रोने लगा। पनकी के रतनपुर गांव में बहन की डोली उठने से पहले भाई ने खुदकुशी कर ली। राजेश राजपूत (32) ने अपनी चचेरी बहन की शादी के एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी में पता चला की पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद के बाद राजेश ने बगल वाले कमरे में साड़ी का फंदा डाल मौत को गले लगा लिया। 

विज्ञापन


युवक की मौत के बाद पत्नी प्रियंका व दो बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि राजेश नशे का आदी था। जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। रविवार देर रात तक राजेश अपनी बहन की शादी की तैयारी में लगा हुआ था। जिसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ और फिर उसने यह कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed