Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute over names and seats in cardiology intensifies

Kanpur News: कार्डियोलॉजी में नाम और सीटों पर विवाद गहराया

Wed, 18 Nov 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dispute over names and seats in cardiology intensifies
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) के बीच नाम संशोधन और सीटों को लेकर विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश शासन के एक शासनादेश के बाद दोनों संस्थानों के प्रमुख आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शासनादेश में बदलाव की बात कही। वहीं, काॅर्डियोलाॅजी निदेशक राकेश कुमार वर्मा ने शासनादेश के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार, हृदय रोग संस्थान को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में अपना नाम स्वतंत्र रूप से संशोधित कराने की अनापत्ति मिली है। पहले हृदय रोग संस्थान का नाम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के साथ संयुक्त था। इससे प्रवेश और शैक्षणिक कार्य सहयोगात्मक रूप से चलते थे। प्राचार्य डाॅ. संजय काला ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका तर्क है कि स्वतंत्र मान्यता से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को मेडिकल सीटों का भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने पुरानी व्यवस्था के अनुरूप कार्यप्रणाली जारी रखने की बात कही। वहीं, निदेशक डाॅ. राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि संस्थान शासनादेश के अनुरूप ही कार्य करेगा।
विज्ञापन

इसी विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक हुई। प्राचार्य डाॅ. संजय काला ने मेडिकल कॉलेज के हितों का पक्ष रखा। मेडिकल कॉलेज अधिकारियों ने इंस्टीट्यूट बनने के लिए विधानसभा और कैबिनेट की मंजूरी को आवश्यक बताया। हालांकि, कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा और कैबिनेट से पास होकर ही आगे बढ़ा है। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि सुविधाएं और बजट बढ़ाने के लिए एक साल पहले इसे उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed