फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   dispute in fatehpur, ten people injured

फतेहपुर: पीएसी परिसर में दो परिवार भिड़े, दस घायल

Wed, 15 Apr 2020 10:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Apr 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
dispute in fatehpur, ten people injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के बारहवीं वाहिनी पीएसी में रह रहे दो परिवार मंगलवार रात अचानक मारपीट कर बैठे। एक पक्ष से 6 लोग और दूसरे पक्ष से 4 लोग घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है कोतवाली पुलिस ने आरोप- प्रत्यारोप के चलते दोनों परिवार से तहरीर मांगी है।
विज्ञापन


पीएसी परिसर में कुसुमा देवी और मेराज बानो के घर आमने-सामने हैं। कुसुमा देवी (42) पति अनंतराम के देहांत के बाद फॉलोवर हैं। मेराज बानो के पति मकसूद अहमद का दिसम्बर माह में सड़क हादसे में देहांत हो गया था। कुसुमा देवी ने बताया कि देवर प्रेम नारायण (30) मंगलवार रात मच्छरदानी लगा रहा था। इसी बीच किसी बात पर मेराज बानो के परिवार वालों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


देवर को बचाने में वह भी परिवार सहित पहुंची। हमले में कुसुमा देवी, देवर प्रेम नारायण, कुसुमा की बेटी सीलम 20, रीतू 18, नीतू 16 बेटा धीरज 14 घायल हुए। दूसरे पक्ष मेराजबानो 41 का कहना है कि पति की जगह उनकी बेटी या बेटे की नौकरी लगने वाली है, इसकी कुसुमा के परिवार को खुन्नस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में खाना खाने के बाद बेटा और बेटी सड़क पर टहल रहे थे इसी बीच पीछे से कुसमा देवी के घर वालों ने हमला बोल दिया वह लोग बचाने पहुंचे और घायल हो गए। मेराजबानो की ओर से उनकी बेटी निशा (18), चमन (26) व बेटा महफूज (22) भी घायल हुए हैं।


घटना की सूचना पर सेनानायक ए पी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों परिवार का हालचाल जाना। उधर, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों परिवार की तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed