फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute due to Cattle in kanpur dehat

जी का जंजाल बने जानवर, दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद

Mon, 07 Jan 2019 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
dispute due to Cattle in kanpur dehat
डेमो पिक
यूपी में कानपुर देहात के मडनापुर गांव में ट्रैक्टर से चारा काटते समय पशु हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


रविवार को मडनापुर गांव निवासी विपिन कुमार, सुमित गांव के बाहर खड़ंजे पर थ्रेशर मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। उसी के पास गांव के ही दशरथ राजपूत, मानसिंह राजपूत, गुलाब राजपूत, रामू राजपूत के पशु बंधे थे। उन्होंने चारा काटने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सभी लोग वापस चले गए। कुछ देर बाद दशरथ, मानसिंह, गुलाब, रामू अपने साथी चरण सिंह, गंगा सिंह और छेदीलाल के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सभी ने सुमित, कुंती देवी, गुड्डी देवी, ऊषा देवी, विमला देवी को पीटकर घायल कर दिया। मुहल्ले के लोगों को आता देख सभी भाग निकले। घटना की तहरीर पीड़ित ने थाने में दी है। एसएसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस टीम जांच के लिए घटना स्थल पर भेजी गई है। साथ ही घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed