फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute between two parties regarding the place of cremation

Kanpur News: अंतिम संस्कार कराने के स्थान को लेकर दो पक्षों में विवाद

Sat, 12 Jul 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties regarding the place of cremation
ताखा। मामन गांव में शुक्रवार को एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर अंतिम संस्कार दूसरे स्थान पर कराया।
विज्ञापन


बीमारी से गांव की महिला कमला देवी का निधन हो गया था। परिवारजन जब शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के बाहर एक खेत में ले गए तो वहां मौजूद खेत मालिक रोहित कुमार ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार गांव के ही एक अन्य स्थान पर कराया। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बलराम मिश्रा ने बताया कि अंतिम संस्कार के स्थान को लेकर विवाद हुआ था। बताया कि पहले उक्त खेत जगदीश और उनके अर्जुन सिंह के पास था। इसे लगभग 15 वर्ष पूर्व रोहित कुमार के पिता चंद्रप्रकाश ने खरीदा था। परिजनों को समझाकर दूसरी जगह अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed