फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dispute among two families over land acquisition, ten injured

चित्रकूट: जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों में चली लाठियां, दस घायल

Mon, 21 Dec 2020 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Dec 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Dispute among two families over land acquisition, ten injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के वीरधुमाई सुर्की गांव में पारिवारिक जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच लाठियां चल गईं, जिसमें दस लोग घायल हो गए। घायलों को राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से एक को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि बंटवारे को लेकर पंचायत का फैसला न मानने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। वीरधुमाई सुर्की गांव निवासी विमल पुत्र ओमप्रकाश रैकवार ने बताया कि एक साल पूर्व पारिवारिक बंटवारे में गांव के पांच लोगों के बीच बैठकर जमीन का हिस्सा बांटा गया था।
विज्ञापन


जिसे हर पक्ष ने स्वीकार किया था और नापजोख के बाद जमीन पर अपना कब्जा भी कर लिया था। सोमवार को परिवार के ही मंगल रैकवार ने उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरे पक्ष के मंगल रैकवार ने बताया कि नापजोख के बाद उसके हिस्से की जमीन ओमप्रकाश दबाए थे। बताया कि सोमवार को वह अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा लेने के लिए गया था, तो उस पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठियों से हमला कर दिया।

लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच चली लाठियों में दस लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के आने के बाद मारपीट बंद हुई। मारपीट में ओमप्रकाश रैकवार, उसका पुत्र विमल, पुत्री लक्ष्मी, भइया लाल पुत्र लोटन, सुकुरुराम पुत्र साधू, शांती और दूसरे पक्ष से बबली व बराजू पुत्र मंगल, सूरज पुत्र बबली व रामप्रकाश पुत्र हरी घायल हो गए।


ओमप्रकाश, विमल व नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ओमप्रकाश को प्रयागराज रेफर किया गया है। दोनो पक्षों ने थाने में घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed