यूपी के कन्नौज में नागमणि होने की चर्चा जोरों-शोरों पर है। एक या दो नहीं 10-10 सपेरों का समूह नागमणि खोजने को एक विधवा के घर पर डेरा डाल चुका है।
2 of 10
केवल नाग ही नहीं सैकड़ों अंडे भी खुदाई से बरामद हुए
कन्नौज तिर्वा तहसील के डढ़ियन गांव में एक विधवा के घर से अचानक दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों का झुंड बाहर निकलना शुरू हो गया।
3 of 10
मीरा सोकर उठी तो अपने झोपड़े की कच्ची जमीन पर दो काले नाग दिखाई दिए
देखते ही देखते पूरा घर 'नागलोक' जैसा दिखने लगा। केवल नाग ही नहीं सैकड़ों अंडे भी खुदाई से बरामद हुए हैं।
4 of 10
सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया
सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया। बीन बजाकर जब सपेरों ने सांपो को पकड़ना शुरू किया तो एक एक करके छोटे-बड़े 18 सांप मीरा के घर की कच्ची जमीन से बाहर निकले।
5 of 10
18 सांप मीरा के घर की कच्ची जमीन से बाहर निकले
सपेरों का कहना है कि पकड़े गए सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा प्रजाति के हैं।