फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधवा के घर के बाहर बजाई बीन तो क्रिऐट हुआ ऐसा सीन, बाहर निकले 18 सांप

Mon, 16 Jul 2018 02:37 PM IST
अभिजीत तिवारी, अमर उजाला, कन्नौज
अभिजीत तिवारी, अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 16 Jul 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Bunch of Cobra snake At a widow's house in Kannauj
कोबरा सांप महिला की झोपडी से निकले
यूपी के कन्नौज में एक ऐसी घटना सामने आई जिससे पूरे गांव में दहशत में फैली है। दरअसल यहां एक विधवा के घर से अचानक दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों का झुंड बाहर निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा घर 'नागलोक' जैसा दिखने लगा। केवल नाग ही नहीं सैकड़ों अंडे भी खुदाई से बरामद हुए हैं। 

 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कच्ची जमीन पर दो काले सांप दिखाई दिए...

Bunch of Cobra snake At a widow's house in Kannauj
सांप के अंडे भी निकले

कन्नौज तिर्वा तहसील के डढ़ियन गांव में रहने वाली मीरा देवी मजदूरी कर अपने दोनों बच्चों का पेट पाल रही है। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह जब मीरा सोकर उठी तो अपने झोपड़े की कच्ची जमीन पर दो काले नाग दिखाई दिए। दहशत में आई मीरा देवी बाहर भागी और गांववालों को इसकी सूचना दी।

 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- जब सपेरों ने बजाई बीन...

Bunch of Cobra snake At a widow's house in Kannauj
बीन बजाते ही झोपड़ी से एक-एक कर 18 कोबरा सांप बाहर निकले

सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया। बीन बजाकर जब सपेरों ने सांपो को पकड़ना शुरू किया तो एक एक करके छोटे-बड़े 18 सांप मीरा के घर की कच्ची जमीन से बाहर निकले। सपेरों का कहना है कि पकड़े गए सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा प्रजाति के हैं। 

 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बड़ी संख्या में जहरीले सांपों की बरामदगी से दहशत...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bunch of Cobra snake At a widow's house in Kannauj
दहशत में आई मीरा देवी बाहर भागी और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी

लगातार निकल रहे सांपों की संख्या ज्यादा होने की आशंका से सपेरों ने मीरा का पूरा घर ही खोद डाला। घर की खुदाई के दौरान सांपों के सौ से ज्यादा अंडे भी निकले हैं। इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांपों की बरामदगी होने से गांव में रहने वाले लोग दहशत में हैं। अभी तक मौके पर न तो कोई वन विभाग की अधिकारी पहुंचा है न ही पुलिस। 
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मीरा का पूरा घर हुआ बर्बाद....

विज्ञापन
Bunch of Cobra snake At a widow's house in Kannauj
पकड़े गए सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा प्रजाति के हैं
सपेरों द्वारा की गई खुदाई के कारण विधवा मीरा का पूरा घर बर्बाद हो चुका है अब वह पड़ोसी के घर पर रहने को मजबूर हो गई है। उधर लोगों का कहना है कि अासपास अभी भी कई सांप हैं। लेकिन इन सापों का बसेरा मीरा का घर था। वहीं गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कोई कह रहा है कि मीरा का घर नागलोक बन गया है तो कोई कह रहा जहां नाग होते हैं वहां खजाना होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed