फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Discussion, Choupal, spent in taste tasting tour

चर्चा, चौपाल, चखचख में बीता दौरा

Fri, 05 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Discussion, Choupal, spent in taste tasting tour

कहानी न बताओ, काम करो’

विज्ञापन

कानपुर। प्रमुख सचिव नियोजन और कानपुर नगर के नोडल अधिकारी राज प्रताप सिंह सर्किट हाउस में बैठक कर अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ले रहे थे। अफसर मुद्दे से इधर उधर बात करने लगे तो उन्होंने कहा कि कहानी न बताओ, काम करो। निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरे कराए जाएं।

समस्याओं का समाधान कर पब्लिक को राहत दी जाए। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि समय से निर्माण पूरे कराए जाने पर बजट बढ़ाना नहीं पड़ेगा और पब्लिक को राहत भी जल्द मिलेगी। बिजली का लाइन लॉस कम करने पर भी जोर दिया। कहा कि ऊसर जमीन का उपयोग कर उसमें लैमन ग्रास उगाई जाए।
विज्ञापन


इसकी बिक्री से पैसा तो आएगा ही जमीन की गुणवत्ता भी सुधरेगी। बैठक में उन्हें बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र को सड़क मरम्मत का पैसा नहीं मिला है। इस पर प्रमुख सचिव ने शासन स्तर पर बात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल और सड़क निर्माण तय समय में पूरा करें। बैठक में डीएम कौशल राज शर्मा और सीडीओ शंभू कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

खपरा मोहाल पुल का निरीक्षण किया
प्रमुख सचिव (नियोजन) आरपी सिंह गुरुवार दोपहर में खपरा मोहाल पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। मरे कंपनी की तरफ स्थित उसके रैंप से उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही इस पुल के उद्घाटन के संकेत दिए। इस मौके पर डीएम सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। हालांकि उनको गोविंदपुरी के समानांतर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण करना था।

पर, इससे पहले रात में नगर निगम के अभियंत्रण विभाग ने निर्माण स्थल में फजलगंज साइड में नाली की सिल्ट निकलवाकर सर्विसलेन में फैला दी। सुबह कई मोटरसाइकिल सवार फिसले।

सेतु निगम अफसरों ने शाम तक वहां जेसीवी, रोलर लगाकर सिल्ट हटाकर समतलीकरण और बैरिकेडिंग कराई। देर शाम प्रमुख सचिव के वहां न पहुंचने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

सीएचसी में मच्छर भगाते रहे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कल्याणपुर में फार्मासिस्ट अंजली के कमरे में मच्छरों ने प्रमुख सचिव को परेशान कर डाला। वह निरीक्षण के समय मच्छरों को ही भगाते रहे।

फार्मासिस्ट ने उन्हें जो दवा दिखाई उस पर एक्सपायरी डेट ही नहीं लिखी थी। प्रमुख सचिव ने हैरानी जताई तो फार्मासिस्ट ने उनके हाथ से दवा लेकर दूसरा पत्ता थमा दिया। हालांकि प्रमुख सचिव बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए।

‘जून तक पूरा हो जाए न्यूरो साइंस भवन’

प्रमुख सचिव ने हैलट स्थित न्यूरो साइंस भवन के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई और इसका निर्माण जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। गुरुवार को उन्होंने बताया कि संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) के बगल में प्रस्तावित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

यह भी बताया कि न्यूरो मेडिसिन में डीएम और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच के कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। वह प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार, एसआईसी डॉ. आरसी गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह, डॉ. राघवेंद्र गुप्ता, डॉ. सीएस सिंह के साथ न्यूरो साइंस भवन पहुंचे।

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के इंजीनियर एके पांडेय ने उन्हें सभी तलों पर हो रहे निर्माण को दिखाया। प्रमुख सचिव ने कहा कि न्यूरो साइंस भवन सीएम की प्राथमिकता में है लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। उन्होंने लिफ्ट भी जल्द लगवाने को कहा। इंजीनियर ने 15 फरवरी तक लिफ्ट का सामान आने की जानकारी दी।

उधर, बाद में न्यूरो साइंस भवन से निकल रहे प्रमुख सचिव को कम्यूनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष व बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. आरपी शर्मा मिले तो वह चौंक गए। पूछा, आप यहां। इस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने उनकी बीआरडी मेडिकल कॉलेज से वापसी की जानकारी दी।

स्टे नहीं किया लौटे लखनऊ
चौबेपुर (बिल्हौर)।
लोहिया समग्र गांवों में विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए प्रमुख सचिव लोहिया गांव महाराजपुर पहुंचे। लगाई चौपाल में शिकायतों पर ग्रामीणों ने हो हल्ला किया।

बाद में प्रमुख सचिव के पास शासन से आए निर्देश के बाद तुरंत लखनऊ रवाना हो गए।  बता दें, कि यहां पर प्रमुख सचिव को रात में रुकना था। इससे पूर्व शाम पांच बजे चौबेपुर थाने में ऑन लाइन एफआईआर की पूछताछ की। फिर महाराजपुर में शौचालय, नाली, सीसी रोड व लोहिया आवास आदि देखे।

अंधेरा होने पर ग्राम पंचायत के मजरा तातियागंज स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में ग्रामीणों की चौपाल लगाई। राशन वितरण में धांधली पर जिला पूर्ति अधिकारी से जवाब तलब किया। बिजली समस्या पर ग्रामीणों ने हो हल्ला किया।


प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता एससी मिश्रा से जानकारी चाही, तो बताया गया कि शेडयूल निर्धारित है। गांवके सत्य नारायण ने अवैध मिट्टी खनन, तातियागंज के प्रकाश ने पट्टे की भूमि पर कब्जा और राम किशन ने नालियों का पानी रोड पर बहने की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed