फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   director of kanpur fertilizer shot himself and dead

कानपुर फर्टिलाइजर के डायरेक्टर ने गोली मारकर खुदकुशी की, मचा कोहराम

Wed, 18 Mar 2020 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
director of kanpur fertilizer shot himself and dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

कानपुर फर्टिलाइजर केमिकल लिमिटेड (केएफसीएल) के निदेशक एवं पूर्व महापौर अनिल शर्मा के दामाद सुनील कुमार जोशी (45) ने बुधवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


सुनील ने यह खुदकुशी कंपनी की मीटिंग से ठीक पहले छावनी स्थित कंपनी के गेस्ट हाउस के बाथरूम में खुद की पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर की। सीओ कैंट रामकृष्ण चतुर्वेदी का कहना है कि  खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच की जा रही है लेकिन मीटिंग से ठीक पहले यह कदम उठाना जांच का अहम पहलू है। 
विज्ञापन


केएफसीएल जेपी ग्रुप की कंपनी है। बुधवार को ग्रुप के फर्टिलाइजर (खाद्य) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बुलाई गई थी। स्वरूपनगर के रतन मजिस्ट्री अपार्टमेंट निवासी सुनील कुमार जोशी भी मीटिंग में शामिल होने के लिए सुबह नौ बजे गेस्ट हाउस पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, नोएडा और इलाहाबाद के कुछ अधिकारी पहले से गेस्ट हाउस में ठहरे थे। नोएडा कार्यालय के एचआर हेड अनिल मोहन ने बताया कि गेस्ट हाउस पहुंचने के थोड़ी देर बाद सुनील ने एक कर्मचारी से पानी मांगा।

पानी पीने के बाद वे बाथरूम गए। थोड़ी देर बाद ही बाथरूम से गोली चलने की आवाज आई। वे और गेस्ट हाउस के कर्मचारी दौड़कर बाथरूम पहुंचे तो सुनील खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे।

अपनी कार से उन्हें रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कैंट आदेश कुमार ने बताया कि बाथरूम में काफी खून फैला था और सुनील की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पिस्टल कब्जे में ले ली है।


कनपटी के आरपार हुई गोली
पुलिस को बाथरूम से 30 बोर की जर्मन मेड पिस्टल मिली। बाथरूम के दरवाजे के पास खोखा और दीवार के पास गोली मिली। फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि 30 बोर के असलहे का फोर्स ज्यादा होता है, इसलिए गोली सुनील की दाएं कनपटी से घुसकर बाएं तरफ से निकल गई। सीओ कैंट का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है। सुनील की पत्नी मेनका से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन कोई आरोप लगाते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed