फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Direct special train from Kanpur to Ahmedabad on Diwali

दिवाली पर कानपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी स्पेशल ट्रेन: 25 अक्तूबर से शुरू यह ट्रेन 30 नवंबरतक चलती रहेगी

Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Direct special train from Kanpur to Ahmedabad on Diwali
ट्रेन - फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से होने लगेगा। दिवाली के मद्देनजर यात्रियों के घर पहुंचने की होड़ की वजह से वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। लिहाजा रेलवे  ने कानपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का एलान करते हुए शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन नंबर 01905 कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर सोमवार को दोपहर 3:35 बजे चलेगी। राजस्थान के गंगापुर सिटी स्टेशन रात 11:10 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11 बजे यह ट्रेन अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01906 अहमदाबाद से 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर मंगलवार को दोपहर 3:05 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


देर रात 2:05 बजे गंगापुर सिटी और सुबह 11:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी, आनंद और नाडियाड रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसमें पांच जनरल, आठ स्लीपर, आठ एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय श्रेणी का कोच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed