शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा में आस्था की डुबकी का मेला देखते ही बन रहा था। कानपुर के बिठूर में नगर पंचायत की ओर से करीब एक दर्जन कच्चे और पक्के घाटो पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
2 of 7
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
श्रद्धालु ब्रह्मावर्त घाट, पत्थर घाट, भैरव घाट, सीता घाट, कौरव पांडव घाट के आलावा अन्य घाट पर स्नान कर रहे हैं। लक्ष्मण घाट पर स्नान प्रतिबन्धित है।
3 of 7
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
बिठूर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 क्षेत्राधिकारी, 4 निरीक्षक, 8 थाना प्रभारी, 108 कांस्टेबल, 14 महिला कांस्टेबल,10 ट्रैफिक सिपाही के साथ जल पुलिस, 2 दमकल की गाड़िया, 2 मोटरबोट, 8 गोताखोर के साथ 2 सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
4 of 7
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
भगवान विष्णु को प्रिय कार्तिक मास की पूर्णिमा शुक्रवार को है। कार्तिक मास को पुण्य मास माना जाता है। इससे कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान व दान का खास महत्व है। आज गंगा व अन्य नदियों में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
5 of 7
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का मुहूर्त
महापुण्य वेला प्रात: - 5.18 से 8.25बजे
अमृत वेला - सुबह 7.10 से 9.35 बजे