{"_id":"58a6fd7b4f1c1b1235d8827a","slug":"dimple-yadav-says-about-akhilesh-and-samajwadi-party-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के खिलाफ चल रही साजिश पर ये क्या कह गईं डिम्पल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के खिलाफ चल रही साजिश पर ये क्या कह गईं डिम्पल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
डिम्पल यादव
औरैया सहार में जनसभा के दौरान कन्नौज सांसद डिम्पल यादव अपने पति अखिलेश यादव के खिलाफ चल रही साजिश पर खुलकर बोलीं। डिम्पल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश के खिलाफ ऐसी साजिश रची गई थी कि उससे पार पाना बड़ा मुश्किल था। अगर साइकिल चुनाव चिह्न छिन जाता तो अखिलेश के पास उनकी चाबी और केवल हम बचते। ये तो अच्छा हुआ कि साइकिल मिल गई।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव अखिलेश के लिए चुनौती है। अपने भैया को फिर से मुख्यमंत्री बनवा देना। उन्होंने कहा कि लोकसभा जैसी गलती न करना। बिधूना से सपा प्रत्याशी दिनेश वर्मा गुड्डू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार में खूब विकास के काम हुए। कुछ लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।