कानपुर के महाराजपुर में सपा प्रत्याशी अरुणा तोमर के समर्थन में आईं डिम्पल यादव और जया बच्चन की ‘यलो’ जुगलबंदी देखने को मिली। मंच पर खड़ी अधिकतर महिलाओं ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। ऐसा लगा रहा था कि ड्रेस कोड पहले से ही प्लान था।
जानें, क्या है जया-डिम्पल की ‘यलो’ जुगलबंदी
2 of 5
कानपुर आईं जया और डिम्पल यादव
समर्थकों के नारे सुनकर डिम्पल यादव गदगद दिखीं। माइक पकड़ते ही उन्होंने कहा कि बिजली आई की नहीं? इस सवाल पर जमकर तालियां बजीं और सपा के समर्थन में लोग एकजुट होकर हां-हां कहने लगे।
जानें, क्या है जया-डिम्पल की ‘यलो’ जुगलबंदी
डिम्पल ने अरुणा तोमर के समर्थन में लोगों से वोट मांगे। इस दौरान डिम्पल अपने पति और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफें करती नहीं थकीं।
जानें, क्या है जया-डिम्पल की ‘यलो’ जुगलबंदी
चुनावी सभा के दौरान डिम्पल और जया एक सुर में दिखीं। जया ने जहां पीएम मोदी पर निशाना साधा तो डिम्पल ने मायावती को आड़े हाथों लेते हुए बसपा शासनकाल में हुए गलत कामों को गिनाया।
जानें, क्या है जया-डिम्पल की ‘यलो’ जुगलबंदी
5 of 5
महाराजपुर में डिम्पल यादव ने की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा के दौरान डिम्पल यादव ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सरकाराें ने यूपी सरकार के काम काज काे अब फाॅलाे करना शुरू कर दिया है। हमने इतने विकास कार्य किए। गरीबाें, दलिताें, महिलाअाें अाैर खासताैर पर युवाअाें के लिए इतनी याेजनाएं चलाए की अब लाेग यहां की सरकार काे फाॅलाे कर रहे हैं।