{"_id":"07836d83396b278aac7679215a57648e","slug":"dig-three-place-in-the-mall-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड में तीन जगह खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड में तीन जगह खुदाई
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघदूत तिराहे पर पाइप लाइन बिछ नहीं पाई, इसी बीच गणतंत्र दिवस पर जल निगम ने उर्सला और परेड मुर्गा मार्केट के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई शुरू कर दी। मनमाने तरीके से खुदाई के कारण माल रोड पर यातायात बाधित रहा।
बुधवार को हैलट परिसर में भी मनमाने तरीके से गहरी सीवर लाइन के लिए खुदाई कर मलबा सड़क पर डालने से जीटी रोड जाने वाले रास्ते पर एंबुलेंस तक निकलने में दिक्कत हुई। जेएनएनयूआरएम की जलापूर्ति परियोजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 2008 से खुदाई चल रही है, पर 6.59 अरब रुपये की इस योजना से शहरवासियों को भरपूर पानी नहीं मिला, बल्कि खुदाई घटिया पाइप बिछाए जाने से यह योजना नासूर बनती जा रही है।
जल निगम ने मेघदूत तिराहे से नानाराव पार्क तक पांच दिन पहले खुदाई शुरू कराई थी। बर्रा में शास्त्री चौक से सचान गेस्ट हाउस रोड पर एक महीने से पाइप बिछाए जा रही है। 26 जनवरी को जल निगम ने परेड चौराहे पर मुर्गा मार्केट की तरफ की सड़क खोदकर पाइप बिछाने का कार्य शुरू किया। उर्सला अस्पताल कूड़ाघर के बाहर भी गहरा गड्ढा खोद दिया। अनियोजित तरीके से एवं पहले से सूचना दिए बिना जगह - जगह खुदाई कराने से माल रोड पर तीनों जगहों पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
उधर, जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश चौधरी ने बताया कि मकरावटगंज से फूलबाग तक आठ स्थानों पर पाइपों में लेमिनेशन एवं ज्वाइंट करने हैं। तीन स्थानों पर काम चल रहा है। अन्य स्थानों पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। जल निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत तक फूलबाग पानी की टंकी तक बैराज का पानी पहुंच जाए।