फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dharm sthal

30 जून तक बंद रहेंगे धार्मिक स्थल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
dharm sthal
कानपुर। जिले के सभी धार्मिक स्थलों को 30 जून तक बंद रखने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त डॉक्टर सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में आयोजित सभी धर्मगुरुओं की बैठक आयोजित की गई । इसमें तय किया गया कि महानगर में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है, ऐसे में धर्म स्थलों के खुल जाने से सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए यह आवश्यक है कि अभी धर्म स्थलों को न खोला जाए। इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं ने एक स्वर से इसका समर्थन किया। कहा कि कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए सभी तरह के एहतियात बरतना जरूरी है। इसके लिए सभी धर्म स्थलों से जुड़े पदाधिकारी संत प्रशासन की इस मुहिम में उनके साथ हैं। माना जा रहा है कि जुलाई में धर्म स्थलों को पूरे नियम के अनुसार खोला जा सकता है। बैठक में आई जी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी , डीआईजी अनन्त देव , अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, सभी एसपी और धर्म गुरुओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed