फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dhanteras 2024: Business worth 1700 crores on Dhanteras

Dhanteras 2024: धनतेरस पर 1700 करोड़ खनके, खूब हुआ कारोबार, मूर्तियों की भी हुई बंपर खरीदारी

Wed, 30 Oct 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2024 12:13 AM IST
सार

Kanpur News: धनतेरस पर वाहन बाजार टॉप गियर पर दौड़ा। 11 हजार दोपहिया और 15 से ज्यादा बीएमडब्ल्यू समेत पांच हजार कारें बिकीं। सोने-चांदी के सिक्के, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, मिठाई, बर्तन, फर्नीचर, मूर्तियों की बंपर खरीदारी हुई।

विज्ञापन
Dhanteras 2024: Business worth 1700 crores on Dhanteras
धनतेरस 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर बाजारों में माता लक्ष्मी की कृपा रही। करीब 1700 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। टॉप गियर पर दौड़े वाहन बाजार में 15 से ज्यादा बीएमडब्ल्यू समेत 16 हजार से ज्यादा चार और दो पहिया वाहन बिक गए। इसमें पांच हजार कार व 11 हजार दो पहिया वाहन रहे। इस बार लोगों ने बाइकें खूब पसंद कीं, इससे इनकी बिक्री स्कूटी के बराबर रही। वहीं, ज्वैलरी शोरूम सुबह से देर रात तक गुलजार रहे। मिठाई और गिफ्ट आइटमों की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन


बाजारों में मंगलवार को ग्राहक ही ग्राहक दिखाई दे रहे थे। लोगों ने सोना-चांदी, ज्वैलरी, कार, बाइक, स्कूटी, स्मार्ट टीवी-वाशिंग मशीन, बर्तन, फर्नीचर की जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा एसयूवी बुक कराई गई थी, इसमें 25 लाख तक वाली कारें शामिल थीं। बीएमडब्ल्यू की 70-80 लाख की रेंज वाली कारें भी खरीदी गई। बर्तन बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। बिरहाना रोड, नयागंज, चौक सराफा बाजारों के शोरूम और दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं। सीसामऊ- पीरोड, लालबंगला, गुमटी नंबर पांच, गोविंदनगर, स्वरूपनगर, आर्यनगर, कल्याणपुर, किदवईनगर, बर्रा के अलावा सभी प्रमुख थोक और फुटकर बाजार ग्राहकों से पटे नजर आए।
विज्ञापन


आठ सौ करोड़ के वाहन बिकने का अनुमान
धनतेरस पर वाहनों की बंपर बिक्री हुई। पांच-छह सौ करोड़ का कारोबार अकेले कार सेगमेंट में मिला है। स्टाइलिश और पावर बाइकों के अलावा 100- 125 सीसी सेगमेंट की बाइकें ज्यादा बिकीं। देररात तक लोग शोरूमों में मौजूद रहे। कुल आठ सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सौ करोड़ से ज्यादा का बिका सोना-चांदी
सोने चांदी के दाम अधिक तेज होने के बाद भी शहर में तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। सौ किलो सोना और तीन से चार हजार किलो से ज्यादा चांदी बिकी। चांदी का भाव प्रति किलो 100700 और सोने का प्रति दस ग्राम 81050 रुपये रहा। गहनों के अलावा, सिक्के, ठोस सोना, मूर्तियों, चांदी के उल्लू, कछुआ, शंख, हाथी और चौघड़िया की बिक्री हुई।

बर्तन बाजार भी खूब चमका
शहर के भूसा टोली, हटिया थोक बर्तन बाजार के अलावा सभी प्रमुख फुटकर बाजारों में स्थित बर्तन की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। शगुन के तौर पर लोगों ने थाली, कटोरी, गिलास के साथ ही शादी समारोह के लिए बर्तनों की खरीद की। लेजर प्रिंटिंग, रंग बदलने वाला गिलास पहली पसंद रहा।

 

मिठाई, गिफ्ट व मेवा-नमकीन की बंपर बिक्री
त्योहर को लेकर मेवा, चॉकलेट, गिफ्ट आइटमों की बंपर बिक्री हुई। नमकीन के अलावा मिठाई की भी जमकर खरीदारी हुई। देसी घी और ड्राइफ्रूट की बनी मिठाइयों की सबसे ज्यादा मांग रही। चॉकलेट, कुकीक, बेकरी उत्पाद भी बंपर बिके। महंगी मिठाइयों की मांग ज्यादा देखी गई।

कॉम्बो पैक के साथ बड़ी स्मार्ट टीवी की मांग रही सबसे ज्यादा
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। वाइस रिमोट वाली स्मार्ट टीवी, एलईडी, टफन ग्लास वाली वाशिंग मशीन, वाई-फाई कनेक्ट वाले स्पीकर, मिनी लैपटॉप, बडी स्क्रीन वाली और महंगी एलईडी की अच्छी मांग थी। डबल डोर फ्रिज, माइक्रोओवन, मिक्सर, जूसर-ग्राइंडर की अच्छी बिक्री हुई। बाजार में एक लाख से 51 हजार की कीमत में 21 सामान वाला कॉम्बो पैक भी ग्राहकों ने खरीदा। 55 से 85 इंच वाली स्मार्ट टीवी की मांग सबसे ज्यादा रही।

 

एल शेप सोफा सेट पहली पसंद
हीरागंज, जवाहरनगर, गोविंदनगर, चावला मार्केट, जरीब चौकी, जूही गौशाला चौराहा समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में सजे फर्नीचर बाजार भी ग्राहक से गुलजार रहे। लोगों ने मनपसंद उत्पादों को खरीदा। बेड, एल शेप सोफा सेट, डायनिंग टेबल, कुर्सी व अन्य फर्नीचर भी बिके। शादी वाले घरों में अलमारी समेत कॉम्बो पैक में फर्नीचर खरीदे गए।

झालर बाजार रहा जगमग
मनीराम बगिया बाजार के अलावा अलग-अलग फुटकर बाजारों में लगी दुकानों में झालरों की अच्छी बिक्री हुई। अलग स्टाइल के झूूमर, रंग-बिरंगी घंटी, अलग-अलग रंग वाली डांसिंग लाइट, हैंगिंग गणेश-लक्ष्मी, रंग बदलने वाले कलश, कमल लुक कैंडल और दीपक खूब बिके। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, वस्त्र, खील-खिलौना, लइया-गट्टा की देररात तक बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed