फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devshayani Ekadashi 2019 special story

देवशयनी एकादशी: 12 जुलाई को योग निद्रा में चले जाएंगे भगवान विष्णु, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

Fri, 05 Jul 2019 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 05 Jul 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2019 special story
भगवान विष्णु
भगवान विष्णु 12 जुलाई को योग निद्रा में चले जाएंगे और इसके साथ ही सभी मांगलिक कार्यक्रम वर्जित हो जाएंगे। इसके बाद 8 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी पर भगवान के वापस आने पर मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दौरान धार्मिक और व्यावसायिक कार्यक्रम होते रहेंगे। इसमें पौधरोपण, पूजा पाठ, रुद्राभिषेक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


पंडित केए दुबे पद्मेश और डॉ. आदित्य पांडेय ने बताया कि 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से हिंदुओं में मांगलिक कार्यक्रम वर्जित होंगे। ऐसी मान्यता है कि ये चार मास भगवान विष्णु के आराम के हैं और वह क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। जिसके चलते शुभ विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन

कारण है कि शादी में विष्णु भगवान की वेदी अनिवार्य है। भगवान विष्णु क्षीर सागर में हैं इसलिए उनका आह्वान संभव नहीं है। यदि सामर्थ्य हो तो चार महीने दूध और दूध से बनी वस्तुओं का भी त्याग करें। 

इसका वैज्ञानिक कारण है कि इन दिनों हरी घास में कीटाणु हो जाते हैं और जानवर हरी घास अधिक खाते हैं, जिसके चलते गाय, भैंस, बकरी के दूध में विषैलापन आ जाता है। इस कारण सावन मास में यह दूध भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। सावन में बड़ी संख्या में रुद्राभिषेक भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed