फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees took a dip of faith on Shani Amavasya, bid farewell to their ancestors by offering tarpan.

Kanpur News: शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं लगाई आस्था की डुबकी, तर्पण कर पितरों को किया विदा

Sun, 15 Oct 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip of faith on Shani Amavasya, bid farewell to their ancestors by offering tarpan.
पुखरायां। शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना व सेंगुर नदी तट में स्नान किया। तर्पण कर पितृ विसर्जन किए। वहीं संत महात्माओं को दक्षिणा देकर आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन

शनि अमावस्या के साथ ही पितरों का तर्पण करने के लिए विकास खंड मलासा के निगोही, महोलिया के पास स्थित ऋषि दुर्वासा आश्रम के समीप सेंगुर नदी गऊ घाट में सुबह से स्नानार्थियों की भीड़ जुटने लगी। जो सूर्योदय के समय स्नान कर पितरों का तर्पण कर विदा करने लगे। इसके बाद संत महात्माओं, आचार्य से आशीर्वाद लेकर दक्षिणा दी। वहीं सेंगुर नदी तट परचंदा बाबा धाम, अमरौधा कालेश्वर मंदिर के साथ यमुना नदी के गांवों के सामने तट पर स्नान कर पितरों का तर्पण करते रहे। पंडित राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि शनि अमावस्या का बड़ा महत्व है। श्रद्धा भाव से दान दक्षिणा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। यह तो पितृ शनि अमावस्या है। इसमें पितरों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध और धर्म कर्म करने से पितरों के साथ शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। जिसके कारण पितृ दोष, कालसर्प दोष और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed