फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devkinandan Thakur will make devotees enjoy the Srimad Bhagwat Katha from 24th.

Kanpur News: देवकीनंदन ठाकुर भक्तों को 24 से कराएंगे श्रीमद्भागवत कथा का रसपान

Mon, 20 Oct 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devkinandan Thakur will make devotees enjoy the Srimad Bhagwat Katha from 24th.
कानपुर। विश्व शांति सेवा समिति कानपुर व विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का 16वां भव्य आयोजन होगा। कथा 24 से 30 अक्तूबर तक दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक मोतीझील मैदान में होगी। देवकीनंदन ठाकुर महाराज भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। यह जानकारी रविवार को मोतीझील परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में महापौर प्रमिला पांडे और सचिव विपिन बाजपेई ने दी।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि मंच की साज-सज्जा के लिए मथुरा के कलाकारों की सेवाएं ली जा रही हैं। सचिव बाजपेई ने बताया कि कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा 24 अक्तूबर की सुबह नाै बजे लाजपतनगर स्थित समिति कार्यालय से शुरू होकर मोतीझील मैदान तक जाएगी।
विज्ञापन

इस दाैरान मोतीझील ग्राउंड स्थित कथा पंडाल में बने कार्यालय का उद्घाटन महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। यहां कथा, युवा शांति संदेश और गुरुदीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां पर शिव प्रकाश गुप्ता, गायत्री गुप्ता, जयमाला सिंह, प्रभा शंकर वर्मा, पूनम पांडेय, डॉ. यूपी सिंह, राम विनय यादव, सतीश गुप्ता, अजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, रानी अवस्थी, वीरेंद्र गुप्ता, नीलम सेंगर, माया सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed