फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Development works worth Rs 1.27 crore will be done in the cantonment area, these works are to be done in these

Kanpur News: छावनी क्षेत्र में 1.27 करोड़ से होंगे विकास कार्य, इन इलाकों में कराए जाने हैं ये काम

Fri, 22 Dec 2023 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

Kanpur News: डिफेंस कालोनी, लालकुर्ती, मीरपुर, फेथफुलगंज और हैरिसगंज आदि इलाकों में विकास के कार्य कराए जाने हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड, खपरा मोहाल, लाल कुर्ती, वादेपुरवा और मैकूपुरवा में 15.65 लाख रुपये से हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप, रिपेयरिंग और रिबोरिंग के काम कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Development works worth Rs 1.27 crore will be done in the cantonment area, these works are to be done in these
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छावनी परिषद की बैठक में गुरुवार को 1.27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास कराए गए। इससे नाली, मैनहोल, सड़क और सीवर लाइन डालने जैसे कार्य कराए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर नंदा कुमार ने की।

विज्ञापन

छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य लखन ओमर ने बताया कि सीसी सड़कों के निर्माण पर 21.74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 8.40 लाख से कुरियन खपरैला में, 8.44 लाख से फेथफुलगंज में और 4.90 लाख से रेलबाजार में सीसी सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

गोलाघाट स्कूल से मैदान तक 9.20 लाख रुपये से सड़क बनवाई जाएगी। करियप्पा रोड स्थित बंगला नंबर 38 के पास 6.9 लाख रुपये से फुटपाथ पर टाइल्स का काम कराया जाएगा। 43.60 लाख रुपये से नाली, नए मैनहोल बनवाने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने व नई सीवर लाइन बिछाने का काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप, रिपेयरिंग और रिबोरिंग के काम कराए जाएंगे
ये सभी काम डिफेंस कालोनी, लालकुर्ती, मीरपुर, फेथफुलगंज और हैरिसगंज आदि इलाकों में कराए जाने हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड, खपरा मोहाल, लाल कुर्ती, वादेपुरवा और मैकूपुरवा में 15.65 लाख रुपये से हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप, रिपेयरिंग और रिबोरिंग के काम कराए जाएंगे। शांतिपथ पर थर्मोप्लास्टिक स्ट्रेप बनाने में 2.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

10 नंबर कैंटिन में वाटर प्रूफिंग का काम होगा
स्टोर कैंपस, गोलाघाट स्कूल और 10 नंबर कैंटिन में वाटर प्रूफिंग का काम होगा। रेलबाजार और फेथफुलगंज में 6.10 लाख रुपये से कमरा निर्माण कराया जाएगा। विधायक निधि से तीन सबमर्सिबल पंप लगाने की अनुमति दी गई है। ये पंप मीरपुर रस्सी वाली मस्जिद, पकड़िया चौराहा, बंगला नंबर 112 के पास लगेंगे। विधायक निधि से ही वार्ड छह में सीसी सड़क बनाई जाएगी। बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी अनुज गोयल, विधायक मो. हसन रूमी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed