फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Development work should be completed on time with quality, instructions for physical verification

Kanpur News: गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हों विकास कार्य, भौतिक सत्यापन के निर्देश

Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Development work should be completed on time with quality, instructions for physical verification
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप किए जाएंगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नही होगी। साथ ही जो भी कार्य होंगे उनका सत्यापित व सटीक आंकड़े समय से अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़े जनपद की प्रगति का आधार बनते हैं। वहीं, कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार की समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए गठित टॉस्क फोर्स टीम स्थलों का भौतिक सत्यापन करेगी। मानकों के विपरीत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों का फैमिली आईडी बनाते हुए कार्य को समय पर पूरा किया जाए। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए चिह्नित स्थानों पर प्याऊ, पेयजल व छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खासकर सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों, ऑटो स्टैंड जैसे स्थानों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने की बात कही। यहां सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीएफओ एके पांडेय, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीएसटीओ प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed