फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Development work done without discrimination among the population of the people of Banjara society : Swami Prasad

बंजारा समाज के लोगों की आबादी में बिना भेदभाव के कराए विकास कार्य : स्वामी प्रसाद

Sat, 30 Oct 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Development work done without discrimination among the population of the people of Banjara society : Swami Prasad
सिकंदरा में बंजारा समाज की रैली में मौजूद कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री अजीत ? - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। नुमाइश मैदान में शुक्रवार को लक्खीशाह बंजारा समाज की महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने यहां कहा कि पिछली सरकारों ने बंजारा समाज की उपेक्षा की है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समाज के लोगों की आबादी में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन

श्रम कल्याण मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बंजारा समाज का हित भारतीय जनता पार्टी के साथ रहने में है। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इटावा लोकसभा के सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अब पिछड़ा समझने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी में सबका साथ सबका विकास फार्मूले पर काम करके हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। कर्नाटक के सांसद उमेश जादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि गरीब व पिछड़े समाज के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं गांवों में देने की कोशिश हो रही है। इसी दौरान गुजरात के दिलराज बंजारा व राजस्थान की दीपिका भाट ने लोक नृत्य के साथ ही समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा शुक्ला, अकबरपुर की चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, एससीएसटी आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, सरनाम सिंह नायक, राजू सिंह नायक, मंगल सिंह, नायक संत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed