{"_id":"6367af134d1ab74ad93d3a79","slug":"dev-deepawali-2022-ghat-will-be-lit-with-lamps-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali 2022: देव दीपावली आज, दीपों से जगमगाएंगे घाट, चंद्रग्रहण के कारण शाम तीन बजे से लगेगी पूर्णिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali 2022: देव दीपावली आज, दीपों से जगमगाएंगे घाट, चंद्रग्रहण के कारण शाम तीन बजे से लगेगी पूर्णिमा
Mon, 07 Nov 2022 10:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:14 AM IST
सार
मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण देव दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। चंद्रग्रहण का असर वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। इन राशि के जातक संभलकर रहें।
विज्ञापन
दीप दान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देव दीपावली का पर्व मंगलवार को पड़ रहा है। इसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं। मगर मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण इस पर्व को लोग सोमवार को ही मनाएंगे। आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि सात नवंबर को दोपहर तीन बजे से लग जाएगी। मंगलवार को चंद्रग्रहण शाम चार बजकर 19 मिनट से छह बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान पूजा-पाठ, खाना-पीना कुछ नहीं किया जाएगा। सभी लोग सिर्फ भगवान का स्मरण करेंगे। उन्होंने बताया कि सूतक सुबह नौ बजे से लग जाएंगे। ऐसे में मंदिरों के पट शाम साढ़े छह बजे के बाद खुलेंगे। जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, वह मंगलवार को ही रखेंगे। शाम को साढ़े छह बजे के बाद वह कथा सुनेंगे।
विज्ञापन
इस दिन गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। पं. पवन तिवारी ने बताया कि चंद्रग्रहण का असर वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। इन राशि के जातक संभलकर रहें। सेहत, आर्थिक और कारोबार के क्षेत्र में नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
टकराव बढ़ेंगे
आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि एक माह के अंदर दो ग्रहण पड़ना अशुभ संकेत होता है। पहली बार जब ऐसा योग बना था तो महाभारत का युद्ध हुआ था। फिर से वही योग बन रहा है। आपसी मनमुटाव बहुत बढ़ सकता है।