फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Desks in PM SHRI schools found to be too high for the children.

Kanpur News: पीएम श्री स्कूल में बच्चों से ऊंचे मिले डेस्क

Wed, 12 Aug 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Desks in PM SHRI schools found to be too high for the children.
कानपुर। पांच कमरों में 213 बच्चे और बच्चों की लंबाई से ऊंची डेस्क...इसमें जल्द से जल्द सुधार कराएं। यह निर्देश पीएमश्री चयनित स्कूलों में संसाधनों व सुविधाओं का सत्यापन करने के लिए केंद्र सरकार से अधिकृत केमिकल एंड फर्टिलाइजर विभाग के संयुक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार मनोज सेठी ने मंगलवार को दिए। वह शिवराजपुर ब्लाक के नदिया खुर्द में संचालित पीएमश्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सवाल जवाब करने पर प्रधानाध्यापिका सीमा ने बताया कि चार शौचालय हैं, जिन्हें मरम्मत की जरूरत है। स्कूल में आठ कमरे हैं। पांच कमरों में कक्षा एक से आठवीं तक में 213 बच्चों को पढ़ाई कराई जाती है। शेष तीन कमरों में लैब बनी है। संयुक्त सचिव ने शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सुधार कराने के लिए निर्देशित किया। संयुक्त सचिव शिवराजपुर से कैंट स्थित दो पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में गए। यहां उन्होंने प्रिंसिपल से सुविधाओं और संसाधनों के बारे में जानकारी ली। यहां उन्हें व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। निरीक्षण में डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए हरिओम सिंह, बीईओ मुख्यालय सुनील द्विवेदी सहित खंड शिक्षा अधिकारी कृपाशंकर, एसआरजी राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed