फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   deputy CM Keshav Maurya reach fatehpur

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले विपक्षी दल कर रहे नौटंकी उसे बंद करें, कहा 2022 में भी परचम लहरायेंगे

Fri, 10 Jan 2020 02:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
deputy CM Keshav Maurya reach fatehpur
केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सपा, बसपा और कांग्रेस पर तंज कसे, कहा कि ‘हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन अपनी बात रखने के लिए कभी झूठ व अफवाह का सहारा नहीं लिया। सपा, बसपा और कांग्रेस इसी में उतारू हैं’।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सीएए पर अपनी नौटंकी छोड़ें। अब जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। डिप्टी सीएम शुक्रवार को सदर तहसील के शाह कस्बे में आयोजित समारोह में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को विपक्षी दल नागरिकता छीनने वाला कानून बता रहे हैं। पार्टियां झूठ की हवा फैलाकर आग लगाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


 

यही हाल रहा तो 14, 19 के बाद अब 22 भी भाजपा का ही होगा। मोदी, योगी के कामकाज से विपक्षियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को लोकतंत्र में पूरे अधिकार हैं। लोकतांत्रिक तरीके से सामने आएं। दरअसल जब कोई मुद्दा ही नहीं बचा है तो कैसे सामने आएंगे।

उन्होंने साफ चेताया कि कानून-व्यवस्था यूपी में ठीक है, उसे अपने हाथ में लेने वाले, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले, पुलिस को मारने वाले भाजपा के शासन में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। डिप्टी सीएम सुबह साढ़े ग्यारह बजे सबसे पहले खागा नगर पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

चेयरपर्सन गीता सिंह ने नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने, धाता और खखरेरू को नगर पंचायत बनाने की मांग की। इसके बाद डिप्टी सीएम शाह के गोविंदपुरी इंटर कालेज परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वेटर बांटे। मंच से बटन दबाकर 129.14 करोड़ कीमत की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया।

इनमें 79.02 करोड़ की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास और 50.12 करोड़ की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, खाद्य रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह, सदर विधायक विक्रम सिंह और जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम पार्टी नेता अशोक कुमार सिंह चंदेल के गेस्ट हाउस, शहर में राधानगर में पार्टी के बूथ अध्यक्ष श्रीराम पाल के आवास, राधानगर स्थित सुंदरमती इंटर कॉलेज में अशोक मौर्य से मिलने पहुंचे। इसके बाद वह आईटीआई रोड स्थित अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के आवास पहुंचे। समय के अभाव में वह भिटौरा स्थित ओमघाट नहीं पहुंच सके। इसके बाद वह ठा.युगराज सिंह महाविद्यालय से हेलीकाप्टर से लखनऊ निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed