{"_id":"620b68de92368b54211d8889","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-gave-a-statement-against-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश गुंडों के सरदार हैं, तभी जेल में बंद गुंडों को दिए टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश गुंडों के सरदार हैं, तभी जेल में बंद गुंडों को दिए टिकट
Tue, 15 Feb 2022 02:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:19 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि हम फर्रुखाबाद के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल देंगे। अखिलेश गुंडों के सरदार हैं, तभी जेल में बंद गुंडों को टिकट दिए हैं। जिन्ना का नाम लेने वालों को माफ नहीं करना है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को फर्रुखाबाद जनपद पहुंचे। वह शहर के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस वाले इटली की यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
इनका पता ही नहीं रहता अखिर रहते कहां हैं। जनता भाजपा को चाहती है, सांपनाथ नागनाथ एक होकर भी कुछ नहीं कर सकते। फर्रुखाबाद में 2017 से पहले बिजली नहीं आती थी। ट्रांसफार्मर बिना रिश्वत के नहीं बदलता था। पहले चरण के चुनाव होते ही सपा बसपा वालों के चेहरे पर 12 बज रहे हैं।
विज्ञापन
15 साल बुआ-बबुआ की सरकार में कभी किसान के खाते में रुपये नहीं जाते थे। कोरोना के समय अखिलेश कहां थे। जनता से कहा कि समाजवादीपार्टी को समाप्तवादी बना दो। प्रदेश को दंगों और गंदी राजनीती से मुक्त कराना है। विपक्ष निशुल्क राशन नहीं, भाषण दे कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
जमीन कब्जा करने का काम सपा के गुंडों ने किया। उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि हम फर्रुखाबाद के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल देंगे। अखिलेश गुंडों के सरदार हैं, तभी जेल में बंद गुंडों को टिकट दिए हैं। जिन्ना का नाम लेने वालों को माफ नहीं करना है।