फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said in Farrukhabad BJP does not consider Muslims as vote banks

फर्रुखाबाद: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने गिनाईं यूपी सरकार की उपलब्धियां, बोले- भाजपा मुसलमानों को वोट बैंक नहीं मानती

Sat, 16 Oct 2021 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Oct 2021 09:45 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। 250 नये विद्यालयों के साथ 77 डिग्री कालेज तैयार हैं। 12 विश्वविद्यालय स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें रोजगार परक शिक्षा व प्लेसमेंट की भी व्यवस्था है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said in Farrukhabad BJP does not consider Muslims as vote banks
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में अपने विभागों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को वोट बैंक नहीं मानती। दावा किया कि भाजपा की सरकार में मदरसों के स्तर में सुधार हुआ है। इशारों-इशारों में बसपा पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 250 नए विद्यालयों के साथ 77 डिग्री कालेज तैयार हैं। 12 विश्वविद्यालय स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें रोजगार परक शिक्षा व प्लेसमेंट की भी व्यवस्था है। प्रदेश 4.50 लोगों को नौकरी व 1.61 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


हर गांव में बिजली, शौचालय, आवास, किसानों को सम्मान निधि, 1000 रुपये उपलब्ध कराना, मुफ्त राशन वितरण जैसे काम सरकार ने किए हैं। प्रदेश की 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बढ़कर 22 लाख करोड़ हो गई है। 56 हजार करोड़ का पूंजी निवेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख करोड़ से ऊपर के विकास कार्य शुरू हो गए हैं। 44 योजनाओं में प्रदेश नंबर एक पर है। पिछला रिकार्ड तोड़कर भाजपा फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। विपक्षी दुष्प्रचार कर हिंसा भड़काने का काम कर रहे हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

गड्ढामुक्त सड़कों के सवाल को उपमुख्यमंत्री बात घुमा गए। महंगाई के सवाल पर कहा कि प्रदेश में पहले बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत थी जो घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमान को वोट बैंक नहीं मानती। अल्पसंख्यकों की 18 प्रतिशत आबादी है। भाजपा ने योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव नहीं किया।

मदरसों की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि तिलक-तराजू... का नारा लगाने वाले जिस जाति का शोषण करते हैं उसी जाति के सम्मेलन करते हैं। गंगा एक्सप्रेस पर बोले समय की प्रतीक्षा कीजिए। नकारात्मक सोच बदलें। प्रदेश में निकल रही सपा की विजय यात्रा को लेकर कहा कि चुनाव के बाद पराजय यात्रा निकालेंगे।  

अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, संयुक्त शिक्षा निदेशक केके गुप्ता, डीआईओएस आदर्श कुमार त्रिपाठी आदि के साथ बैठक कर कायाकल्प व अन्य निर्माण, संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, मृतक आश्रितों की नियुक्तियों आदि की जानकारी ली।

जिले के इंटर कालेज व डिग्री कालेजों में शिक्षकों की कमी उन्हेें बताई गई। बैठक में जीजीआईसी व जीआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य भी शामिल रहे। जगह न होने से जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रभारी प्रधानाचार्य बाहर ही खड़े रहे। उन्होंने बताया कि कालेज में 36 पदों के सापेक्ष आठ की तैनाती है। राजेपुर जीजीआईसी में प्रधानचार्य व शिक्षकों की तैनाती ही नहीं है। संबद्धीकरण से काम चलाया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.विकास शर्मा ने उनसे मुलाकात कर अपने पिता बीडी शर्मा के बारे में चर्चा की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिवार से गहरा नाता है।

पदाधिकारियों को चुनाव में जुटने की घुट्टी पिलाई
उपमुख्यमंत्री ने सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के साथ संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो पुराने कार्यकर्ता हैं, वह गिले-शिकवे भुलाकर चुनाव में निष्ठा से जुट जाएं। कुछ कार्यकर्ता तो चमचों की तरह काम करते हैं, उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती। सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी में हमेशा सम्मान मिलता है।

बहनोई के घर पहुंचे डिप्टी सीएम 
उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा के बहनोई सुधीर शर्मा का मोहल्ला जोगराज स्ट्रीट में मकान है। वह गाजियाबाद में रहते हैं। 11 अक्तूबर को सुधीर के बेटे गौरव शर्मा की मौत हो गई थी। उपमुख्यमंत्री ने घर जाकर बहन व बहनोई को ढांढस बंधाया। सुधीर ने बताया कि दिनेश शर्मा उनकी पत्नी रेनू शर्मा के ममेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed