फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue cases In Kanpur: 51 new dengue patients found

Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 51 नए रोगी मिले, फॉगिंग का नहीं पड़ रहा असर, एडीज एजिप्टाई का फैलाव जारी

Sat, 19 Nov 2022 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 08:27 PM IST
सार

कानपुर में डेंगू के कुल एक्टिव केस की संख्या 159 हो गई है। एसीएमओ और संचारी रोग प्रभारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 51 रोगियों में नगर के 31 रोगी हैं। 20 डेंगू रोगी दूसरे जिलों के हैं।

विज्ञापन
Dengue cases In Kanpur: 51 new dengue patients found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डेंगू का फैलाव थम नहीं रहा है। उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कुल 350 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें 51 पॉजिटिव निकले। सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 14.57 फीसदी हो गया है। विभिन्न ब्लॉकों में लगे मेडिकल कैंप में 841 रोगी देखे गए। इनमें 16 रोगी डेंगू संदिग्ध पाए गए।

विज्ञापन


रोगियों का सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अस्पतालों में कुल 73 रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें 53 रोगियों को सत्यापित किया गया है। डेंगू के कुल एक्टिव केस की संख्या 159 हो गई है। एसीएमओ और संचारी रोग प्रभारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 51 रोगियों में नगर के 31 रोगी हैं। 20 डेंगू रोगी दूसरे जिलों के हैं।
विज्ञापन


डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू का सिर्फ एक रोगी भर्ती है। इसके अलावा एक बच्चा समेत चार वायरल फीवर के रोगियों का इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता का कहना है कि जो भी बुखार का रोगी आता है, उसकी डेंगू जांच करा ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उर्सला अस्पताल में भर्ती 16 डेंगू रोगियों में से सात रोगी शनिवार को डिस्चार्ज हो गए। यहां बुखार के रोगियों की संख्या 36 है। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि सभी रोगियों की स्थिति स्थिर है। हैलट में डेंगू के सात रोगी भर्ती हैं। इनमें छह बच्चे हैं। इसके साथ ही 30 बुखार के रोगियों का इलाज चल रहा है। वायरल फीवर का कोई भी रोगी शॉक की स्थिति में नहीं है। इसके अलावा बाकी डेंगू रोगियों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed