फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue cases In Kanpur: 11 new cases of dengue and five new cases of malaria were found in 48 hours

Dengue cases In Kanpur: 48 घंटे में डेंगू के 11 और मलेरिया के पांच नए संक्रमित मिले

Wed, 26 Oct 2022 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Oct 2022 09:44 PM IST
सार

कानपुर में इस साल अब तक डेंगू के 109 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 100 संक्रमित अक्तूबर में ही मिले हैं। बारिश के बाद जलभराव होने से डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। नए इलाकों में डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं। अब तक 14 मोहल्लों में डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Dengue cases In Kanpur: 11 new cases of dengue and five new cases of malaria were found in 48 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डेंगू और मलेरिया पांव पसारते जा रहे हैं। रोगियों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। 48 घंटे में डेंगू के 11 नए संक्रमित मिले हैं जबकि मलेरिया के पांच संक्रमित मिले हैं। जलभराव और घरों में टूटे सामान में पानी भरा रहने की वजह से एडीज एजिप्टाई मच्छर घरों में पल रहा है। मलेरिया विभाग और नगर निगम फॉगिंग का दावा तो कर रहे हैं लेकिन यह दावा हकीकत से काफी दूर है।

विज्ञापन


वहीं शहर में लगे कूड़े के ढेरों के कारण भी मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि नौ संक्रमित मंगलवार और एक संक्रमित बुधवार को मिला है। इस साल अब तक डेंगू के 109 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 100 संक्रमित अक्तूबर में ही मिले हैं। बारिश के बाद जलभराव होने से डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। नए इलाकों में डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं।

विज्ञापन

अब तक 14 मोहल्लों में डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा कानपुर मंडल के जिलों के अलावा आसपास के जनपद फतेहपुर, उन्नाव के रोगी भी शहर में इलाज करा रहे हैं। विभिन्न जनपदों के अब तक 124 रोगी डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 109 रोगी शहर के हैं।

इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शहर में इस वक्त 44 एक्टिव डेंगू रोगी हैं। आधे रोगी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसकी वजह से ब्लड बैंकों से प्लेटलेट्स यूनिट की मांग बढ़ गई है। निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में भर्ती रोगियों के लिए प्लेटलेट्स की डिमांड आ रही है। 

बिल्हौर में मिला मलेरिया रोगी
कोरोना काल के बाद इस बार मलेरिया के पांच रोगी मिले हैं। एक-एक रोगी शिवराजपुर और भीतरगांव का है और तीन मलेरिया रोगी बिल्हौर में मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में किसी मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान मलेरिया संक्रमित नहीं मिले थे। 

नंबर गेम 
- 100 संक्रमित अक्तूबर में ही मिले हैं। 
- 97 डेंगू संक्रमित रोगी शहर के ही 
- 44 डेंगू एक्टिव रोगी हैं एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed