फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demonstration by Bhakiyu Ara regarding electricity problem, official assured to resolve it as soon as possible

Fatehpur: बिजली समस्या को लेकर भाकियू “अरा” का प्रदर्शन, अधिकारियों ने दिया जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन

Fri, 06 Sep 2024 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 05:03 PM IST
सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे के दतौली उपकेंद्र में बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली अधिकारी से फोन पर बात करवाकर जल्द से जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिलवाया।

विज्ञापन
Demonstration by Bhakiyu Ara regarding electricity problem, official assured to resolve it as soon as possible
बिजली समस्या को लेकर दतौली उपकेंद्र में भाकियू (अरा) का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में  बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के किसानों ने दतौली उपकेंद्र में विरोध किया। शुक्रवार को जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल के अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू के जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल के द्वारा दतौली उपकेंद्र में मशीनों की लोड क्षमता, जर्जर तार और खंभे समेत लो वोल्टेज का मुद्दा उठाते हुए ठीक कराने की मांग की गई।

विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया की उपकेंद्र के जिवकरा फीडर में छह दिनों से बिजली की लोवोल्टेज और कटौती की समस्या बनी हुई है। किसानों को बिजली नहीं मिलने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। सूचना पर पहुंचे एसआई शशिभान सिंह और जेई सुभाष गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर समाझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन




इसके बाद फोन से एसी, बिजली से बात करवाकर किसानों की समस्या का जल्द निदान करवाने की बात कही। इसके बाद उपकेंद्र की मशीनों का भार क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू करवाकर प्रदर्शन समाप्त करवाया। किसानों का धरना शुक्रवार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चला। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, छोटे सिंह, रंजीत यादव, बाऊवन शुक्ला समेत एक सैकड़ा किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed