फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand to file a report on the death of VHP worker

Kanpur News: विहिप कार्यकर्ता की मौत पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग

Thu, 09 Apr 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Demand to file a report on the death of VHP worker
पुखरायां। भोगनीपुर निवासी विहिप कार्यकर्ता की मौत पर बुधवार शाम पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौराहा पर ओवरब्रिज के नीचे विरोध जताया। रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष ने परिजनों की सुरक्षा का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

भोगनीपुर निवासी अभिषेक उर्फ मोनू (20) की इलाज के दौरान अकबरपुर के निजी अस्पताल में मंगलवार की शाम मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मारपीट में चोट लगने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। बुधवार की शाम शव भोगनीपुर पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर कार्यकर्ता भोगनीपुर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे एकत्रित होकर विरोध जताने लगे।
विज्ञापन

मोनू के छोटे भाई विनय उर्फ छोटू ने बताया कि दूसरे धर्म से जुड़ी युवती का मामला है, जो घर आ गई थी। आरोप लगाया कि 20 जनवरी को मोनू को वह लोग ले गए और मारपीट कर घायल कर दिया था। धमकी दी थी की मार देंगे। अकबरपुर के निजी चिकित्सालय में उनका इलाज कराया था। इसके बाद घर ले आए। इधर 31 मार्च को फिर हालत बिगड़ने पर अकबरपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शिवशक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम, विहिप जिलाध्यक्ष रवि अवस्थी, संघ के जिला सह बौद्धिक प्रमुख श्याम बाबा, गौरव पंडित, गंगा समग्र संगठन के अंबरीश दीक्षित, योगेंद्र शर्मा, लकी शुक्ल, मंजुल शुक्ल सहित कार्यकर्ता पहुंच गए। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने मोनू के परिजनों की सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई ऐसा बिंदु नहीं आया है। घटना के समय कोई सूचना नहीं दी गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किए जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed