फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand of 10 lakhs in dowry, married woman thrown out of the house along with her husband

Kanpur News: दहेज में 10 लाख की मांग, विवाहिता को पति सहित घर से निकाला

Tue, 16 Sep 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demand of 10 lakhs in dowry, married woman thrown out of the house along with her husband
इटावा। मोहल्ला सिद्धार्थपुरी निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता उपासना ने थाना जसवंतनगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उपासना ने बताया कि उसकी शादी पांच मई 2023 को शिव प्रकाश के साथ हुई थी। कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 12 सितंबर की शाम ससुराल पक्ष के रामनारायण, कामिनी देवी, मनोज, अखिलेश, संध्या, स्नेहलता और शीलेंद्र ने मिलकर मारपीट करते हुए दहेज की मांग की। पीड़िता ने पहले भी थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed