फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand arose to make Etawah a municipal corporation and Ikdil a block

Kanpur News: इटावा को नगर निगम और इकदिल को ब्लाॅक बनाने की मांग उठी

Tue, 04 Mar 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demand arose to make Etawah a municipal corporation and Ikdil a block
सदर विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : स्रोत:स्वयं
इटावा। सदर नगर पालिका को नगर निगम और इकदिल को ब्लाॅक बनाने समेत 12 प्रस्ताव विधानसभा में मंगलवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने रखे। उन्होंने जिले के विकास के लिए यह सभी प्रस्ताव जरूर बताए हैं।
विज्ञापन

सदन में विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सदर नगर पालिका के बढ़ते क्षेत्र को देखते हुए इसे नगर निगम बनाना जरूरी है। कहा कि इकदिल कस्बा चार से पांच किमी के दायरे में है। इसमें लगभग 48 ग्राम पंचायतों की जनता चार ब्लाॅकाें बंटी है। इसलिए इसे विकासखंड बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

पार पट्टी में 132 केवीए का पावर हाउस बनवाने, जुगरामऊ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से नेशनल हाईवे 92 तक एक किमी के रास्ते को पांच मीटर तक चौड़ा कराने, जिला अस्पताल को उच्चीकृत करके सिटी हॉस्पिटल बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यमुना नदी के घाटों पर रिवर फ्रंट बनवाने, इकदिल से गांव कांकरपुर जोड़ने के लिए बनी नहर पर बने पुराने पुल का न निर्माण कराने, टिक्सी मंदिर का सुंदरीकरण कराने की मांग की।

जिला अस्पताल में 12 बेड का एनआईसीयू बनवाने, शहर में कोतवाली चौराहे के पास बने 50 शैया अस्पताल को शुरू कराने, एक ऑडिटोरियम बनवाने, शहर में विद्युत शवदाह गृह बनवाने समेत 12 मांगें उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed