{"_id":"608b0d0badb1524695160300","slug":"delhi-mumbai-flights-canceled-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटें निरस्त, दोनों फ्लाइट से 227 यात्रियों को आना था कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कारण दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटें निरस्त, दोनों फ्लाइट से 227 यात्रियों को आना था कानपुर
Fri, 30 Apr 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिल्ली और मुंबई से गुरुवार को कानपुर आने वाली दोनों फ्लाइट निरस्त कर दीं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई फ्लाइट से 162 तो दिल्ली फ्लाइट से 65 यात्रियों को कानपुर आना था पर एकाएक दोनों ही फ्लाइटें निरस्त करनी पड़ीं। कानपुर से भी दोनों फ्लाइटों से करीब सवा दो सौ यात्रियों को जाना था।
एक मई से नहीं शुरू होगी अहमदाबाद फ्लाइट
एक मई से अहमदाबाद-कानपुर के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट अभी नहीं शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से अहमदाबाद फ्लाइट अग्रिम आदेश तक टाल दी गई है। यह फ्लाइट रविवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलनी थी।
विज्ञापन
एक मई से नहीं शुरू होगी अहमदाबाद फ्लाइट
एक मई से अहमदाबाद-कानपुर के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट अभी नहीं शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से अहमदाबाद फ्लाइट अग्रिम आदेश तक टाल दी गई है। यह फ्लाइट रविवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलनी थी।
विज्ञापन