फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi-Howrah route affected due to Rail tracks cracking

इटावा में टला बड़ा रेल हादसाः आउटर पर रोकी गईं ट्रेनें, 1 घंटे दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित

Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Howrah route affected due to Rail tracks cracking
टूटी हुई पटरी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में बलरई और भदान स्टेशन के मध्य गुरुवार तड़के लगभग पांच बजे रेल पटरी के चटकने से दिल्ली-हावड़ा रूट एक घंटे प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को आउटर पर रोका गया और बाद में कॉशन देकर धीरे-धीरे निकाला गया।  
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर भदान रेलवे स्टेशन के पास करीब 5 से 6 इंच का रेल फ्रैक्चर हो गया था। कानपुर से दिल्ली जा रही दर्जनों सुपरफास्ट ट्रेनें जहां की तहां खड़ा कर लिया गया। बाद में विभागीय कार्रवाई के उपरांत दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग अप लाइन पर रेल पटरी टूट जाने के कारण कई एक्सप्रेस हावड़ा नई दिल्ली राजधानी, राजेंद्र नगर पटना नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी, मडुअहा-नई दिल्ली आदि गाड़ियों को करीब एक घंटे बाद कॉशन के तहत धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन


यह जसवंतनगर, बलरई ,इटावा रेलवे स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस खड़ी रहीं। खबर मिलने के बाद रेलवे के निर्माण विंग के अफसरों के अलावा आरपीएफ  पोस्ट के अफसर मौके पर पहुंचेंगे और टूटी रेल पटरी की मरम्मत कर ट्रेनों का आवागमन शुरू करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक डीएस मीना का कहना है कि पटरी चटकने की जानकारी टूंडला कंट्रोल रूम से मिली थी। इसके बाद रेलवे के यांत्रिक विभाग की टीमें पहुंच गईं। एक घंटे बाद ट्रेनों को कॉशन देकर गुजरना शुरू कर दिया था। देर शाम को रूट प्रभावी रूप से चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed