फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Persistence did not have an impact on the UP elections'

‘हठ न छोड़ा तो यूपी चुनाव पर पड़ेगा असर’

Wed, 06 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
'Persistence did not have an impact on the UP elections'
भूख हड़ताल करते अधिवक्ता
कानपुर। ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज के विरोध में जारी आंदोलन के 35वें दिन मंगलवार को देश भर के प्रमुख सराफा कारोबारी दिल्ली में एकजुट हुए। इस दौरान आल इंडिया सराफा एक्शन कमेटी का गठन किया गया। तय हुआ कि अगले फैसले तक आंदोलन इसी तरह अनवरत जारी रहेगा। उधर उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के हठ से व्यापारी वर्ग नाराज है। इसका असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सराफा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार के मंत्रियों से वार्ता के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई गई है। उत्तर प्रदेश सराफा कमेटी के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि देश भर में आंदोलन को और अधिक धार देने के लिए आल इंडिया सराफा एक्शन कमेटी का संयोजक महाराष्ट्र के प्रमुख सराफा कारोबारी फतेह सिंह राका को बनाया गया है। बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


\व्यापारी वर्ग नाराज ः श्याम बिहारी
कानपुर (ब्यूरो)। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सराफा कारोबारियों के हक में आंदोलन की अगली रणनीति के लिए बुधवार को नई दिल्ली में बैठक होगी। इसमें संगठन से जुड़े हर राज्य के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में तय होगा कि सरकार से अगला मोर्चा किस तरह से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक के अलावा देश के सभी राज्यसभा और लोकसभा सदस्यों को पत्र लिखकर एक्साइज के विरोध में समर्थन मांगा जाएगा। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के हठ का असर इस बार यूपी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। व्यापारी वर्ग नाराज है और इस वजह से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। केंद्र के नेताओं को इस मसले पर जल्द से जल्द विचार करना चाहिए। पूर्व सांसद ने कहा कि चार अप्रैल को चंदौली में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात हुई थी। इसमें उन्होेंने भरोसा दिलाया था कि एक सप्ताह के अंदर इस पर कुछ फैसला जरूर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed