फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deepawali fair held in Pukhrayan and Jhinjhak, departments gave information about schemes by putting up stalls

पुखरायां व झींझक में लगा दीपावली मेला, विभागों ने स्टाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 29 Oct 2021 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Deepawali fair held in Pukhrayan and Jhinjhak, departments gave information about schemes by putting up stalls
पुखरायां में दीपावली मेले का उद्घाटन करते डीएम व मौजूद एसपी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां/झींझक। जिले में गुरुवार को पुखरायां व झींझक कस्बे में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित स्वप्निल निधि दीपोत्सव मेले का डीएम व एसपी ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। वहीं झींझक में मेले का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरकार की योजनाएं गिनाईं।
विज्ञापन

पुखरायां में मेले के दौरान जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्राचीन काल में मेला एक मानवता की मिसाल पेश करते थे। मेले के माध्यम से लोग एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर उनके सहभागी होते थे।
विज्ञापन

उन्होंने मेले में लगी दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि मेलों के आयोजन से एक दूसरे में भाईचारा स्थापित होता है। यहां पर जिला उद्योग केंद्र, जिला खादी ग्रामोद्योग, भारतीय स्टेट बैंक, बिजली विभाग, माटी कला उद्योग समेत अन्य विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वनिर्मित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मेले में जादूगर ओपी शर्मा के करतब देख लोग अचरज में पड़ गए। यहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप वर्मा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, एसडीएम राजेश कुमार राय, जीजीआईसी प्रधानाचार्य रति वर्मा, अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर झींझक में आयोजित मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के हितों को ध्यान में रखा जाता है। सरकार ने गरीबों को मकान दिए गए, अन्य योजनाओं से जनता को लाभ हो रहा है। मेले में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं बाल विकास कार्यालय की तरफ से पोषण वाटिका का काउंटर लगाया गया।

कृषि, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में बच्चों ने जहां झूलों का आनंद लिया वहीं महिलाओं ने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। इस दौरान एसडीएम डेरापुर आरके राजवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष झींझक सरोजनी संखवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमारी राजपूत, संतोष त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed